Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के द्वारा सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ को प्रदाय की गई।

बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

अमृतसर में 20 दिन से खाना नहीं दिया, वजन आधा हुआ

स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

थाना पेटलावद पुलिस को बड़ी सफलता – गुमशुदा महिला कनक पाटीदार सकुशल : सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार से मिली सफलता

जावेद शीशगर

Mon, Jul 14, 2025

थाना पेटलावद पुलिस को बड़ी सफलता – गुमशुदा महिला कनक पाटीदार सकुशल दस्तयाब

सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार से मिली सफलता

झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट

झाबुआ जिले की पेटलावाद थाना अंतर्गत अमरगढ़ की कनक पाटीदार सकुशल वापस आई। झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया व उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए गुमशुदा महिला कनक पाटीदार को सकुशल दस्तयाब किया गया है।

घटना विवरण:

दिनांक 02.07.2025 को फरियादी चेतन पाटीदार, निवासी अमरगढ़ द्वारा अपनी पत्नी कनक पाटीदार के घर से लापता होने की रिपोर्ट थाना पेटलावद में दर्ज कराई गई थी। उक्त रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 53/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी होने के कारण अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गुमशुदा महिला, पारिवारिक कलह एवं पति व सास-ससुर की प्रताड़ना से त्रस्त होकर बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह के उपरांत से ही गुमशुदा के वैवाहिक जीवन में मनमुटाव बना हुआ था।

महिला की तलाश हेतु रिश्तेदारों, मित्रों, पूर्व सहेलियों से पूछताछ की गई, साथ ही फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से व्यापक प्रचार किया गया। पुलिस टीमों को इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, वृंदावन आदि स्थानों पर भेजकर विभिन्न धार्मिक स्थलों, सत्संग सभाओं, एवं धर्मशालाओं में पतारसी कराई गई। गुमशुदा की धार्मिक प्रवृत्ति एवं गीत-संगीत में रुचि को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में भी जांच जारी रही।

अंततः दिनांक 13.07.2025 को गुमशुदा महिला अपने माता-पिता के साथ स्वयं थाना पेटलावद उपस्थित हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रेन द्वारा दिल्ली चली गई थी। दिल्ली में सोशल मीडिया के माध्यम से जब उसे पता चला कि पुलिस व परिजन उसकी तलाश में व्यस्त हैं, तो उसने स्वेच्छा से घर लौटने का निर्णय लिया। महिला ने स्पष्ट किया कि उसके साथ कोई अनहोनी घटना नहीं घटी है।

महिला द्वारा दिए गए कथन के आधार पर उसके पति एवं सास-ससुर के विरुद्ध प्रताड़ना की धाराओं में विधिवत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

यह कार्यवाही थाना पेटलावद पुलिस टीम की सतत निगरानी, सक्रियता एवं जनसंपर्क के माध्यम से सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने के कारण संभव हो पाई है।

Tags :

गुमशुदा