IGRS में प्रदेश में पहला स्थान, तीन थाने हुए सम्मानित : जनसुनवाई में मिसाल बना कौशाम्बी –
जावेद शीशगर
Wed, Jul 23, 2025
जनसुनवाई में मिसाल बना कौशाम्बी – IGRS में प्रदेश में पहला स्थान, तीन थाने हुए सम्मानित
कौशाम्बी |जनशिकायतों के समाधान में कौशाम्बी पुलिस ने एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। प्रदेश स्तरीय IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में कौशाम्बी जनपद के तीन थानों में सराय अकिल, पिपरी और महिला थाना ने जून माह में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।इस

उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बुधवार को इन तीनों थानों के प्रभारियों व संबंधित आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि IGRS एक जनोन्मुखी और पारदर्शी व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्ता-युक्त और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि इन थानों ने न केवल शिकायतों का समय पर निस्तारण किया, बल्कि उच्च गुणवत्ता के साथ समाधान प्रस्तुत कर प्रदेश भर में कौशाम्बी का नाम रोशन किया है।
सम्मान पाने वाले अधिकारी/कर्मचारी
👉🏿थाना सराय अकिल
🔹 प्रभारी निरीक्षक – सुनील कुमार सिंह
🔹 आरक्षी – रामनारायण
👉🏿थाना पिपरी
🔹 थानाध्यक्ष – सिद्धार्थ सिंह
🔹 आरक्षी – अखिलेश यादव
👉🏿महिला थाना
🔹 थानाध्यक्ष – नीलम राघव
🔹 महिला आरक्षी – अर्चना वाजपेई
👉🏿पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी को भविष्य में भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहने की प्रेरणा दी और अन्य थाना प्रभारियों को भी इस उत्कृष्ट मॉडल से सीख लेकर कार्य करने की सलाह दी।कौशाम्बी पुलिस की यह सफलता न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक है, बल्कि आम जनता के साथ उसकी मजबूत और भरोसेमंद भागीदारी का भी उदाहरण है।
प्रयागराज मंडल ब्यूरो चीफ
🌼मो. ईशाम🌼
Tags :
कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन