Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के द्वारा सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ को प्रदाय की गई।

बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

अमृतसर में 20 दिन से खाना नहीं दिया, वजन आधा हुआ

स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वशिविर में : भूमि विवाद से संबंधित 30 आवेदनों का हुआ निराकरण

जावेद शीशगर

Fri, Jul 4, 2025

नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वशिविर में भूमि विवाद से संबंधित 30 आवेदनों का हुआ निराकरण

आगर मालवा 4 जुलाई/ जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले भूमि विवाद संबंधी आवेदनों के निराकरण हेतु शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में शिविर का लगाया गया। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह की निर्देशन में राजस्व अधिकारियों द्वारा भूमि विवाद संबंधी 30 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। लगभग 100 से अधिक आवेदक शिविर में उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में किया जाए। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में गंभीरता बरतें, पक्षकारों से समन्वय कर उनका जो निराकरण हो सकता है वह किया जाए।

उल्लेखनीय की कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की पहल पर जिले में भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने हेतु शिविर आयोजित किये जा रहे है। जहां भूमि विवाद से संबंधित जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों का पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों के समन्वय से निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में संबंधित पक्षकार को भी उपस्थित रहने हेतु सूचित किया जाकर समक्ष में प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती र्मा, एसडीएम आगर श्री मिलिंद ढोके, एसडीएम सुसनेर श्री सर्वेश यादव, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी उपस्थित रहे।

Jhabua MP news 24

रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

Tags :

आगर