भाजपा के युवा नेता सोनू रामपाल ने डी आर एम से की ट्रेन स्टॉपेज की माँग : भाजपा के युवा नेता सोनू रामपाल ने डी आर एम से की ट्रेन स्टॉपेज की माँग
जावेद शीशगर
Sun, Nov 9, 2025
भाजपा के युवा नेता सोनू रामपाल ने डी आर एम से की ट्रेन स्टॉपेज की माँग
Jhabua mp news24 मो.जावेद शीशगर झाबुआ
झाबुआ जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन मेघनगर में पैसेंजर रेल गाड़ियों के ठहराव को लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता चौहान, युवा भाजपा नेता (सोनू ) रामपाल चौहान ने DRM रेल मंडल रतलाम को विस्तारपूर्वक विषय रखा। युवा नेता सोनू रामपाल ने डीआरएम को अवगत कराया कि मेघनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में भी लिया गया है जो की औद्योगिक क्षेत्र, रेक लोडिग अनलोडिंग, नये प्लेटफार्म की सुविधा, खाद्य भंडारण का ठहराव, मध्य प्रदेश आखिरी छोर का प्रमुख स्टेशन , थांदला, झाबुआ आलीराजपुर, धार जैसे अहम मुद्दों व क्षेत्रों के यात्रीगण यात्रा करने इस स्टेशन पर आते हैं। बढ़ता व्यापारिक बाजार व जनसंख्या वृद्धि को समझते हुए स्टेशन पर ट्रेनो के ठहराव जरूरी हो चुके हैं, युवा भाजपा नेता द्वारा यह भी बताया गया कि पिछले 10 वर्षों से जयपुर बम्बई सुपरफास्ट के बाद अभी तक किसी भी नई ट्रेन का ठहराव मेघनगर रेलवे स्टेशन पर नहीं दिया गया।
मेघनगर में 11 बजे से 6 बजे के बीच रतलाम की तरफ जाने के लिए किसी भी ट्रेन की सुविधा यात्रियों को नहीं है।
इसी वजह से 19489 गोरखपुर बांद्रा जो मेघनगर में लगभग दोपहर 2 बजे करीब पहुँचती है, यह ट्रेन भोपाल विदिशा सागर कटनी प्रयागराज बनारस होकर गोरखपुर पहुँचती है जिससे प्रदेश की राजधानी भोपाल व उत्तर प्रदेश के यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी इस वजह से इस ट्रेन स्टॉपेज की जायज मांग की है। इसके अलावा ट्रेन नम्बर 22901 बांद्रा - उदयपुर जो सुबह 7 बजे रतलाम की ओर निकलेगी जो कि सीधे राजस्थान राज्य के चित्तौड़ अजमेर उदयपुर जिलों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
उसी प्रकार गोरखपुर अहमदाबाद भोपाल से शाम 6 बजे निकलकर 11 बजे मेघनगर पहुँचती है। राजधानी से जिले का सफर मात्र 5 घंटे ही रह जाएगा। युवा नेता द्वारा क्षेत्रवासियों व जिले की ओर से प्रमुखता से रेल विभाग अधिकारियों को प्रमुखता से विषय रखा। रतलाम रेल अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर पर अधिकारियों को तुरंत अवगत करा दी गई है, जल्द संज्ञान आने पर निश्चित ही दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज होने की पूर्ण संभावना है।
Tags :
झाबुआ मेघनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन