Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के द्वारा सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ को प्रदाय की गई।

बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

अमृतसर में 20 दिन से खाना नहीं दिया, वजन आधा हुआ

स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

खंड शिक्षा अधिकारी जोबट प्रताप सिंह डावर का निधन : खंड शिक्षा अधिकारी जोबट प्रताप सिंह डावर का निधन

जावेद शीशगर

Sun, Mar 8, 2026

खंड शिक्षा अधिकारी जोबट प्रताप सिंह डावर का निधन

जोबट संवाददाता वासुदेव वाणी

आलीराजपुर (जोबट)। खंड शिक्षा अधिकारी जोबट प्रताप सिंह डावर का शनिवार को इंदौर में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है। कुछ दिन पहले हृदयाघात आने से परिजन उनको उपचार हेतु इंदौर ले गए। निधन के एक दिन पहले इंदौर में उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद वे होश में नहीं आए और शनिवार को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रताप सिंह डावर के निधन की खबर से संघ के स्वयंसेवक, शिक्षा विभाग से जुड़े लोग व नगरवासी शोक संतप्त दिखे। स्वजनों ने बताया कि अंतिम यात्रा रविवार सुबह 12 बजे निवास स्थान ग्राम कंदा से निकाली जाएगी।

बता दें कि डावर एक कुशल कृषक व गौ सेवक थे। सरस्वती शिशु मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष व विद्या भारती मालवा प्रांत समिति के कार्यकारिणी भी सदस्य थे। उन्होंने कई वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलग अलग दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाजसेवा

में अपना अमूल्य योगदान दिया। वर्तमान में वे धार विभाग धर्म जागरण सह संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में उन्होंने तेज तर्रार कार्यशैली से शिक्षा जगत में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके कार्यकाल में जोबट खंड की शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार भी देखने को मिले।

Tags :

Jobat