आम आदमी पार्टी इकाई सदस्यता का समापन किया गया : झाबुआ एमपी न्यूज ल24 रिपोर्टर रमेश चंद धानिया
जावेद शीशगर
Thu, May 15, 2025
आम आदमी पार्टी इकाई सदस्यता का समापन किया गया
झाबुआ एमपी न्यूज ल24 रिपोर्टर रमेश चंद धानिया
आम आदमी पार्टी इकाई राजगढ़ द्वारा विधानसभा राजगढ़ और विधानसभा खिलचीपुर में जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर बाद जिला उपाध्यक्ष बसंत नगर के सहयोग से सदस्यता अभियान का समापन किया । और कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दी साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का आग्रह किया आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान 1 में से चलकर आज 15 में को समाप्त हो गया जिसमें आम आदमी पार्टी राजगढ़ के द्वारा 10000 से 15000 सदस्यों को जोड़ा गया और उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और पार्टी को मजबूत करने का काम एक तारीख से 15 तारीख तक किया गया इस अभियान के तहत पार्टी ने विधानसभा के युवा महिला किसान शिक्षक व्यापारी मजदूर और गरीब वर्गों आदि को विशेष रूप से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया सदस्यता अभियान के बाद पार्टी जिला अध्यक्ष ने बताया कि लोग आम आदमी पार्टी को मध्य प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी का लगातार सदस्यता अभियान संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी सभी चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और जनता की आवाज को बुलंद करेगी। आम आदमी पार्टी आमजन की पार्टी है आम जनता के मुद्दों पर काम करना ही आम आदमी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है
सदस्यता अभियान चलाने वालों में जनपद सदस्यता ओम प्रकाश चौधरी ,चंदन सिंह भारती ब्लॉक अध्यक्ष कुरावर, मनीष मालवी ब्लॉक अध्यक्ष राजगढ़, गफ्फार गोरी जिला अध्यक्ष रेडी पटरी ,सचिन यादव यूथ ब्लॉक अध्यक्ष, रमेश चंद्र पुष्पद जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ,प्रदीप सिंह जिला संयुक्त सचिव ,राधेश्याम नगर विधानसभा प्रभारी खिलचीपुर सत्यनारायण जी नगर जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बाबू अली खान प्रदेश संयुक्त सचिव अल्पसंख्यक और कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
Tags :
Rajgrah
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन