Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

शीतला मां को लगाया ठंडे़ पकवान का भोग ,पूजा करने उमडी़ महिलाओं की भीड़

खंड शिक्षा अधिकारी जोबट प्रताप सिंह डावर का निधन

नकबजनी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह का पी जी में हुआ चयन

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

सावन माह में शिवालय में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : महादेव के मनमोहक श्रृंगार ने भक्तों को किया भावविभोर झकनावदा,

जावेद शीशगर

Mon, Jul 28, 2025

सावन माह में शिवालय में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महादेव के मनमोहक श्रृंगार ने भक्तों को किया भावविभोर

झकनावदा, पेटलावद

सावन माह के पावन अवसर पर झकनावदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हल्की बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन हेतु कतारों में लगे नजर आए।

आज इस विशेष दिन "मनोकामना व्रत" या "मंशा महादेव व्रत" के रूप में भी लिया जाता है, जिसे श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार आरंभ करते हैं। यह व्रत चार माह तक चलता है, जिसमें भक्त पूरी श्रद्धा और समर्पण से भगवान शिव की आराधना करते हैं, ताकि उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकें।

सुबह बाबा महाकाल की विशेष आरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने पूरे भाव से भाग लिया। आरती के पश्चात स्थानीय शिवभक्त दीपक प्रजापत द्वारा भगवान महादेव का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपक द्वारा किया गया श्रृंगार श्रद्धा, कला और भक्ति का अद्भुत संगम था, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

शिवालय में दिन भर भक्ति, आरती, और पूजा-पाठ का माहौल बना रहा। भक्तों की आस्था और भक्ति ने सावन के इस पावन दिन को और भी दिव्य और विशेष बना दिया।

झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 संवादाता रविराज भाटी

Tags :

झकनावदा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन