Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के द्वारा सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ को प्रदाय की गई।

बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

अमृतसर में 20 दिन से खाना नहीं दिया, वजन आधा हुआ

स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

आम आदमी पार्टी ने राजगढ़ जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार; संगठन की : मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

जावेद शीशगर

Tue, Mar 10, 2026

आम आदमी पार्टी ने राजगढ़ जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार; संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

झाबुआ mp news24

रिपोर्टर: रमेश धनिया

राजगढ़। आम आदमी पार्टी ने जिले में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की तैयारी की जा रही है।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि नए नियुक्त पदाधिकारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। साथ ही आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम के जुड़ने से राजगढ़ जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

*महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियाँ* :*

पार्टी ने रमेश चंद्र पुष्पद को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में गोवर्धन सिंह तंवर, लखन मालवीय, डॉ. कन्हैयालाल भारतीय, देवी सिंह यादव और राधेश्याम नागर को नियुक्त किया गया है। जिला सचिव के पद पर बसंत नागर, दिलीप कुशवाहा, प्रेमनारायण लववंशी, मदनलाल कुशवाहा और प्रेम जायसवाल अपनी सेवाएं देंगे।

वहीं, जिला संयुक्त सचिव के रूप में अजीज मंसूरी, डॉ. कुमार सिंह, मुबारिक अली, विनोद कुमार जोगी, अतीक अहमद, अंसार खान, दीपक मेवाड़े, देवेंद्र यादव, डॉ. शैलेंद्र निगम, हेमराज यादव, जाफरुद्दीन खान, रियासत खान (ठेकेदार), रामलाल मालवीय, राकेश बंजारा, हेमराज जाटव, पवन कुशवाहा, महेश सिसोदिया और कालूराम असैया को मनोनीत किया गया है।

Tags :

Rajgadh