धार जिले के बदनावर तहसील के बिड़वाल में संचालित सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई : पैटर्न पर संचालित मानस एकेडमी में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जावेद शीशगर
Tue, Jul 29, 2025
धार जिले के बदनावर तहसील के बिड़वाल में संचालित सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई पैटर्न पर संचालित मानस एकेडमी में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
📍 स्थान: मानस एकेडमी, धार
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी” जागरूकता अभियान के अंतर्गत मानस एकेडमी में चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी.ओ.पी. बदनावर श्री अरविंद सिंह तोमर एवं टी.आई. श्री अभय नेमा थे। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और उन्हें नशा मुक्त समाज की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने चित्रों और स्लोगनों के माध्यम से नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिए। सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग और स्लोगन के लिए विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
अंत में विद्यालय संचालिका श्रीमती गुंजन ठाकुर ने मध्यप्रदेश पुलिस का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान छात्रों के मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।और कार्यक्रम को विद्यालय के अन्य शिक्षकगण श्रीमती संध्या पाटीदार,,,श्री अजीत जी सिसोदिया द्वारा भी बच्चों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया
एमपी झाबुआ न्यूज 24 से संवाददाता प्रदीप पलवार खूंटपला की रिपोर्ट
Tags :
धार