Friday 5th of December 2025

ब्रेकिंग

निर्माण की मंजूरी लोक निर्माण विभाग ने जारी किए आदेश, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कर शुरू किए जाएंगे निर्माण

में SIR अभियान के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं BLO से चर्चा की और कार्य की प्रगति जानी

ग्राम नर्मदा नगर में भव्य स्वागत कर स्वल्पाहार किया गया। लगभग 3500 मां नर्मदा भक्त यात्रा में पहुंचे।

जावरा आगमन पर श्री नागर एवं शर्मा का स्वागत

एसआईआर सर्वे हेतु गणना प्रपत्रों का कार्य निरंतर जारी है।

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

राजगढ पुलिस ने माछलिया घाट मे हुई डकैती का किया पर्दाफाश : पुलिस ने चार आरोपीयों को गिरफ्तार कर सोने के आभुषण व नगदी कुल किमती एक लाख दो हजार का मश्रुका बरामद किया

संवादाता:- संतोष (सेन) सोलंकी

राजगढ़:-घटना दिनांक 21/05/2025 की रात करीबन 01.30 बजे फरियादी मुकेश मेहता पिता जेराम मेहता जाति ब्राह्मण उम्र 60 साल निवासी ग्राम कैशोद थाना केशोद जिला जुनागढ गुजरात की कार खराब हो गई थी तथी रोड की किनारे से 5-6 अज्ञात बदमाश आए और फरियादी व उसके परिजनो से गले की सोने की चैन, कान की सोने की बाली, सोने की अंगुठी, हाथ के सोने के दो कंगन, कान की बाली पुरानी इस्तेमाली एवं नगदी 35000 रु तथा गाडी मे रखे 05 बेग बेग के अंदर मेरा वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड व पेन कार्ड रखे थे व मोबाईल फोन रेडमी 9 कम्पनी जो डकैती कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर मामला विवेचना में लिया गया। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं अपराध पतारसी हेतु आवश्यक निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार SDOP सरदरपुर विश्वदीपसिह परिहार के मार्गदर्शन मे व थाना प्रभारी राजगढ दीपक सिह चौहान के नेतृत्व मे राजगढ थाने से पुलिस टीम गठित कर सहयोग हेतु सायबर सेल टीम धार को पतारसी हेतु लगाया था। उक्त टीम के द्वारा चोरी, लुट, डकैती व पुराने अपराधियो को पकडकर लगातार पतारसी की जा रही थी। व क्षेत्र में मुखबीरो को भी सक्रीय किया गया था। दौराने विवेचना मुखबीर की सुचना मिली की माछलिया घाट में कुछ संदिग्ध वारदात करने हेतु घुम रहे है जिस पर पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर पकडा। जिनसे नाम पता पुछते अपना नाम (1) हमिश पिता फत्तु मचार जाति भील निवासी छोटा माछलिया (2) मोहन पिता अनसिह बारिया जाति भील निवासी डुंगलियापानी (3) संजय पिता पानसिह भील निवासी चुर फलिया बडा माछलिया (4) वालसिह पिता वेलसिह पण्दा निवासी बडा माछलिया का होना बताया आरोपीगण से तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर आरोपीयों से नगदी, सोने के आभुषण, घटना मे प्रयुक्त चाकु जप्त किया गया है। आरोपी हमीश से एक सोने अंगुठी, मोहन से दो नग हाथ की चुडी वालसिह से दो नग कान के टाप्स, संजय के कब्जे से सोने के आभुषण, व 16000 रु नगदी एवं बैग, व दस्तावेज, दो चाकु, कुल मनुका एक लाख दो हजार रुपये का बरामद किया गया। आरोपीगण से सख्ति से पुछताछ कर अपने साथीदारान- बदरु पिता प्रताप वाखला निवासी बडा माछलिया, हाकम उर्फ हक्ता पिता जयराम पण्दा निवासी बडा माछलिया, नाथिया पिता प्रताप वाखला निवासी बडा माछलिया के साथ मिलकर कार सवारो के साथ मारपीट कर डकैती करना स्वीकार किया। फरार (1) बदरु पिता प्रताप वाखला निवासी बडा माछलिया (2) हाकम उर्फ हक्ता पिता जयराम पण्दा निवासी बडा माछलिया (3) नाथिया पिता प्रताप वाखला निवासी बडा माछलिया थाना कालीदेवी जिला झाबुआ।

आरोपीयों को पकडने में SDOP विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी दीपकसिह चौहान के नेतृत्व मे उनि निहालसिह दण्डोतिया, स.उ.नि. सुनिल राजपुत, सउनि नरेश कोठे, प्र.आर. 29 प्रेमपासिह चौधरी, प्र.आर. 335 विपिन, प्र.आर. 844 माधवसिह, प्र.आर. 786 किशन, आर. 16 दिलिप, आर. 538 अंकित रघुवंशी, आर. 1148 राकेश, आर. 965 अमित बामनिया आर. 58 सुनिल मोर्य, आर. 78 बंशीलाल, एवं सायबर सेल प्रभारी प्रशान्त गुजाल, प्र.आर. सर्वेश, आर. प्रशान्त आदि टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन