Tuesday 10th of March 2026

ब्रेकिंग

मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

शीतला मां को लगाया ठंडे़ पकवान का भोग ,पूजा करने उमडी़ महिलाओं की भीड़

खंड शिक्षा अधिकारी जोबट प्रताप सिंह डावर का निधन

नकबजनी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह का पी जी में हुआ चयन

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार : जावरा में दो जगह योग शिविर आयोजित किया गया

जगदीश राठौर

जावरा:-विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘‘ के अनुरूप, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा पूरे देश में समन्वित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समग्र स्वास्थ्य, शारीरिक तंदुरुस्ती और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देने वाली एक वैश्विक पहल के रूप में मनाया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे रतलाम के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर जावरा में उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित समय प्रातः 07ः00 बजे से योगाभ्यास प्रारंभ कर 07ः45 बजे समाप्त किया गया। जिसमें सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान आदि योग प्रशिक्षक एस.एन.धाकड द्वारा अभ्यास करवाया गया। तत्पश्चात् अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति जावरा द्वारा उपस्थितजन को योग दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सभी को अपने जीवन में योग करने की अपील करते हुए बताया कि योग करने से हमारे जीवन में बहुत से लाभ होते है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति जावरा के समन्वय एवं उपस्थिति में न्यायालय के अतिरिक्त उपजेल जावरा योग अभ्यास करवाया गया और योग करने के उपरांत कानूनी जानकारी भी प्रदान की गई। योग शिविर में समस्त न्यायाधीशगण, अभिभाषक संघ जावरा अध्यक्ष दिनेश चौहान व सहायक जेल अधीक्षक देवेन्द्र चन्द्रावत सहित न्यायालय कर्मचारीगण, जेल स्टाफ सहित तहसील विधिक सेवा समिति जावरा का स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

Jaora

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन