ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ने पुराना गल्ला मंडी एवं सेवादल ने न्यू सब्जी मंडी प्रांगण में ध्वजारोहण किया
नफीस खान बनखेड़ी
पिपरिया।स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ने पुराना गल्ला मंडी एवं सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यू सब्जी मंडी प्रांगण में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिपरिया द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि मेहरबान सिंह पटेल (सुरेला),कार्यक्रम अध्यक्ष शरद चौधरी विशेष अतिथि पी.सी. जोशी एवं गीता राठौरिया जिला पंचायत सदस्य थीं।इसी क्रम में कांग्रेस सेवादल द्वारा न्यू सब्जी मंडी पिपरिया में ध्वजारोहण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री फहीम अब्दुल्ला,कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती हर्षलता राजपूत (पार्षद)एवं विशेष अतिथि दिलीप कुशवाह मंडलम अध्यक्ष हथवांस उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम के अतिथियों मेहरबान सिंह पटेल,फहीम अब्दुल्ला, ब्लॉक अध्यक्ष शरद चौधरी पीसी जोशी, हर्षलता राजपूत, गीता राठोरिया,दिलीप पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता सर्व श्याम पालीवाल,पूर्व नपा अध्यक्ष डाक्टर सतीश कटकवार, श्रीनारायण काबरा,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन,सुमंगल सिंह राजपूत,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ममता नागोत्रा,महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गायत्री गिरी एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबोधित किया।राष्ट्रपति का संदेश विनोद नायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कमलेश साहू ने किया वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष सर्वश्री शैलेन्द्र राय,छोटेलाल पटेल,रणवीर राठौर, शिवकुमार चौधरी,अजय कटकवार, अटल पटेल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, प्रदीप जैन, बलवंत जबार परमपुरी गोस्वामी, हेमराज पटेल, रफीक वारसी,सुनीत पुरोहित,हीरालाल राठोरिया,राधेश्याम ठाकरे, नरेंद्र दुबे,हरनाम सिंह राठौर,कविराज रोरया,श्याम सिंह बाथरे,दीपसिंह छाबड़ा, उदय राजपूत प्रशांत पालीवाल,सुनील ठाकुर, अलीअकबर,सीताराम सिलावट,पवन राय,विक्रम बैस,गुड्डू तिवारी,कडोरीलाल गोलिए,स्नेहलता राजपूत,शशि रावत, सुधा सिलावट रेहाना रज्जाक खान(पार्षद),शिवानी नागफुले(पार्षद), रानी पांडे, नरेन्द्र ठक्कर,सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों,जिला कांग्रेस पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी,मंडलम-सेक्टर पदाधिकारी,किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,पिछड़ा प्रकोष्ठ,अजा प्रकोष्ठ,सेवादल,एनएसयूआई,IT Cell कार्यकर्ताओं सहित स्कूली छात्र छात्राओं,शिक्षक शिक्षिकाओं,आम नागरिकों की विशेष उपस्तिथि में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।ध्वज सलामी ध्वज रक्षक परम गोस्वामी एवं अमित वर्मा ने दिलाई।कार्यक्रम का सफल संचालन क्रमशः किशोर डाबर एवं परम गोस्वामी ने किया आभार प्रदर्शन क्रमशः रमेश पटेल एवं विनोद नायक ने किया किया।