जल जीवन मिशन के कार्यों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जा : जल जीवन मिशन के अन्तर्गत मेहदीपुर ग्राम में कराये जा रहे कार्यों को 15 दिनों के अंदर कराये पूर्ण-नोडल अधिकारी/विशेष सचिव
Sun, May 25, 2025
नोडल अधिकारी/विशेष सचिव खाद्य्य एवं रसद ने जल जीवन मिशन व पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
गौशालाओं में पानी, शेड, भूसा-चारा सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने तथा पशुओं के टीकाकरण को समय से कराये जाने के दिए निर्देश
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत मेहदीपुर ग्राम में कराये जा रहे कार्यों को 15 दिनों के अंदर कराये पूर्ण-नोडल अधिकारी/विशेष सचिव
*प्रयागराज*
नोडल अधिकारी/विशेष सचिव खाद्य्य एवं रसद अतुल कुमार ने शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में जल जीवन मिशन व पशुपालन विभाग की समीक्षा की। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये गये कार्यो की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से पाइप लाइन कनेक्शन, पानी की सप्लाई व अन्य कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत कार्य को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्य के लिए खोदी गयी सड़कों को पूर्व की तरह ही बनाये जाने के भी निर्देश दिए है।
नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौशालाओं में शेड, भूसा-चारा, पानी सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने तथा पशुओं के टीकाकरण को भी समय से कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने जनपद में चल रहे 50 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी प्रगति जानी। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के लिए अधिकारियों को निदेशित किया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत नोडल अधिकारी/विशेष सचिव ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत मेहदीपुर ग्राम में कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बचे हुए कार्यों को 15 दिनों के अंदर पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया तथा कनेक्शन, पानी की आपूर्ति की जानकारी ली तथा निर्देशित किया करते हुए कहा कि नियमित रूप से सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। तत्पश्चात नोडल अधिकारी ने गौशालाओं का निरीक्षण किया, जिसमें पतुलकी, कनेहरी, कान्हा गौशाला सहित अन्य कई गौशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रकाश, भूसा-चारा, पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने संरक्षित गौवंशों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी ने एसटीपी सलोरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उच्च न्यायालय में मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये है। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
17 मृतक आश्रितों को बांटे पांच-पांच लाख के चेक : 17 मृतक आश्रितों को बांटे पांच-पांच लाख के चेक
Sat, May 24, 2025
कौशांबी न्यूज
तहसील परिसर सभागार में शनिवार को एसडीएम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक वितरित किया। चेक पाकर लाभार्थियों की आंखें छलक आईं। जिन्हें ढांढ़स बंधाते हुए एसडीएम ने इस पैसे को जरूरी कार्यों में खर्च करने की सलाह दी। एसडीम आकाश सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों को खाद, बीज समेत हर तरह की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना भी किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली योजना है। इस योजना को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों के लिए भी लागू किया है। खेती का काम करते समय किसान की विभिन्न दुर्घटनाओं में मौत भी हो जाती है।
ऐसी दशा में मृतक के परिवार को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। सरकार ने पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपये देने की योजना लागू की गई है। इसी के तहत मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 और वर्ष 2025-26 के 17 मृत किसानों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। इस दौरान बारिश से गिरे कच्चे मकान के 23 लाभार्थियों को चार- चार हजार और दैवीय आपदा से मवेशियों के मौत पर सात लाभार्थियों को 37500-37500 का चेक दिया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह समेत हल्का लेखपाल मौजूद रहे।