Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

किनके कहा हुए तबादले देखिए इस लिस्ट में

कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर का निरीक्षण

मकान सूचीकरण और आवास गणना)

नेत्रदान महादान

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

दिन दो गुनी और रात चौं गुनी इस कहावत की सच्चाई बया करती ये तस्वीर : कहा कि है ये तस्वीर जानिए इस खबर में

Chandr shekhar

Sat, May 2, 2026 113 Views

क्या इसे कहते हैं विकाश जहां बड़े बड़े भाषण के साथ यह कहा जाता है कि हमारा गांव हमारी तरक्की।

दिन दो गुनी और रात चौं गुनी इस कहावत की सच्चाई बया करती ये तस्वीर

किस पंचायत की है ये तस्वीर आप भी जानकार हैरान रह जाएंगे।

झाबुआ से चन्द्रशेखर राठौर की रिपोर्ट

जानिए इस खबर में की कैसे इस गांव की पंचायत विकास के कार्यों की सौगात लिखता है जहां कई खबरें भ्रष्टाचार की लगाई गई लेकिन मजाल है कि किसी भी अधिकारी में वो दम हो जो इस पंचायत के खिलाफ जाकर कोई कार्यवाही कर दे। क्योंकि इस पंचायत पर सभी राजनेतिक पार्टी सरकारी अधिकारीओ का आशीर्वाद बना हुआ है जिससे इस पंचायत में जो भी हो वो सब सहन किया जा सकता है।

इसी को लेकर एक ग्रामीण ने अपने वॉट्सएप के माध्यम से हमे अवगत कराया कि किस तरह से ग्राम पंचायत अपनी मन मानी कर रही है ओर साथ ही उसने बिजली विभाग के ठेकेदारों को भी इसका गुनहगार बताया है।

ये हे वो खबर जो ग्रामीण ने अपने शब्दों में एक पत्रकार को बताया है। जबकि ये जानकार आप सभी को भी हैरानी होगी कि झाकनावाद के गौरव कटारिया ने इस बात को लेकर दूसरे पत्रकारों को भी कहा होगा लेकिन किसी ने उनकी बातों को लेकर नजर अंदाज कर दिया। उसके बाद उन्होंने हमे बताया कि

ग्राम पंचायत झकनावदा में राजू सेठ के मेडिकल के पास गली में पत्थर 2 माह से टूट गया है जब यहां लाइट पोल लगा हुआ था पोल निकाल देने के बाद इसको आज तक सही नहीं किया गया रोज आना जाने का राहगीरों का रास्ता है दिनभर बाइक वाले गिर जाते हैं बहुत बार अवगत कराया पंचायत और बिजली विभाग को लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं है और बाजार की नाली जाम हो रही है जिससे रोज जानवर निकल रहे हैं और सदर बाजार की 1 माह से सभी स्टेट लाइट बंद हे और मेडिकल वाली गली की नल पाइप लाइन फुट जाने से 2 माह से नल में पानी नहीं आ रहा है सारा पानी रोड पर बह रहा है।

यह थी उनकी जुबानी। अब इन शब्दों को सही तरीके से हम आपको बताते है कि वो क्या कहना चाहते है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत झकनावदा गांव में सदर बाजार वाली जो मेन गली है शीतला माताजी मंदिर के सामने मेडिकल है जो कि राजेंद्र कुमार कालूराम बोहरा जी का है ओर मेडिकल के साथ उनका घर भी है ओर उनके घर से लगी गली है उसी जगह पर के ये फोटो ओर खबर है जहां उनका कहना है कि उस गली में जाने का रास्ता टूट गया है जहां से आने जाने वालों को बहुत परेशानी हो रही है।

ओर उनके द्वारा ओर आस पास रहने वालो के द्वारा ग्राम पंचायत को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया लेकिन ग्राम पंचायत के कानों तक उनकी बात का कोई असर नहीं हुआ साथ ही उस गली के नुक्कड़ पर कुछ समय पहले बिजली का खंबा हुआ करता था जो कि बिजली विभाग वाले के द्वारा निकाल दिया गया जिसके कारण जगह दस्ती गई और अब वह एक गड्ढे के समान हो गई है ओर ये रास्ता गांव के राहगीरों के लिए मेन गली है जहां पर गांव वालों का रोजाना आना जाना पड़ता है क्योंकि मेडिकल भी है एमरजेंसी में दवाई गोली के लिए उसी गली से आते है ओर कई बार गिरते गिरते बचे हैं क्या ग्राम पंचायत किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। साथ ही बिजली विभाग वालों को भी अवगत कराया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं। साथ ही उस गली में जो पाइप लाइन हे वो भी फुट गई है जिससे पानी बाहर निकल रहा है और उसको भी सही करने का समय ग्राम पंचायत वालों के पास नहीं है तो क्या गांव वाले इसी तरह हर छोटी छोटी बातों के लिए शिकायत करते रहेंगे और ग्राम पंचायत गांव वालों की बातों को नजर अंदाज करते रहेंगे।

उनके द्वारा भेजी गई खबर का स्क्रीन शॉर्ट इस खबर के साथ सलग्न है।

आज से नहीं कई बार ग्राम पंचायत पर कई खबरें लगाई गई लेकिन आज तक एक खबर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Tags :