Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख के आभूषण एवं नगदी बरामद//

कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात _विजयगंज मंडी, जिला देवास_

अध्यक्ष नियुक्त किया

कार्यकर्ताओं में उत्साह रालामंडल।विजयगंज मंडी/देवास। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण देवास

रतलाम से आलीराजपुर जिले में कब बनेगा इंडस्ट्रियल हब

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

थाना सैलाना पुलिस की बड़ी सफलता — शादी वाले घर में हुई चोरी : खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख के आभूषण एवं नगदी बरामद//

थाना सैलाना पुलिस की बड़ी सफलता — शादी वाले घर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख के आभूषण एवं नगदी बरामद//

रतलाम | दिनांक 27/04/2026

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना पुलिस द्वारा शादी समारोह के दौरान सूने घर में हुई चोरी के गंभीर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण एवं नगदी बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण – प्रकरण में फरियादी निर्मल पाटीदार, निवासी ग्राम बोदिना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 26.04.2026 को उनके भतीजे के विवाह कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार घर से बाहर था। रात्रि लगभग 10:00 बजे घर लौटने पर पाया गया कि दरवाजे का नकुचा टूटा हुआ है एवं अंदर अलमारी खुली हुई थी, जिसमें रखे चांदी के आभूषण एवं नगदी गायब थे। इसी दौरान पास ही दूल्हे के रिश्तेदार के बैग से भी सोने का हार एवं नगदी चोरी होना पाया गया। उक्त घटना के संबंध में थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण – घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार एवं एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर सघन जांच प्रारंभ की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सुजल पिता मुकेश पाटीदार, निवासी ग्राम पंचेवा थाना पिपलौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

आरोपी की निशानदेही पर ग्राम पंचेवा स्थित पवन चक्की क्षेत्र में एक टीन शेड से उक्त चोरी गया सोने का हार एवं चांदी के आभूषण बरामद किए गए। साथ ही आरोपी द्वारा चोरी की गई नगदी राशि अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-43-ZF-9551) की टंकी के नीचे डिक्की में छिपाकर रखी गई थी, जिसे भी बरामद किया गया।

इस कार्रवाई में कुल लगभग ₹5,00,000/- मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹21,000/- नगद राशि सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। आरोपी सुजल पाटीदार (उम्र 20 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी– सुजल पिता मुकेश पाटीदार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पंचेवा थाना पिपलौदा

बरामद मशरूका –

01. एक सोने का हार ढाई तोला किमती करीबन 3,00,000/- रुपये

02. एक चांदी का कन्दोरा वजनी 84 ग्राम करीबन,

03. एक जोड़ी चाँदी की पायजेब वजन 148 ग्राम करीबन

04. एक जोड़ी चाँदी की पायजेब वजन करीबन 54 ग्राम करीबन,

05. 21,000 रुपए नकद

08. घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल मोटरसायकल क्रं.-MP-43-ZF-9551 (चेसिस क्रं.-MBLHAW-

227R4M04470)

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह शक्तावत, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी, साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

उप संपादक राजा पठान 9977285255

Tags :

झाबुआ

रतलाम

जावरा

मंदसौर

Cm मध्य प्रदेश

Mp police

Jansampark mp