Fri 24 Apr 2026

ब्रेकिंग

थांदला - राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस 24 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है

साथ सर्वोच्च मानवीय मूल्य और अहिंसा का आधार माना जाता है। यह न केवल जैन धर्म का मूल सिद्धांत है बल्कि परोपकार का सर्वोच्

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पर कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड जावरा जिला रतलाम के तत्वावधान में

IPL क्रिकेट सट्टे के ऑनलाइन गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का दांव लगाने वाले सटोरिये गिरफ्तार

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम उदयपुरिया के सरपंच सचिव हुए सम्मान : थांदला - राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस 24 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है

जावेद शीशगर

Fri, Apr 24, 2026

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम उदयपुरिया के सरपंच सचिव हुए सम्मानित

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला - राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस 24 अप्रैल को भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है यह दिन 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को संवैधानिक दर्जा मिलने की याद दिलाता है भारत में पंचायती राज का सफर बलवंत राय मेहता समिति और एल एम सिंघवी समिति की सिफारिश से शुरू हुआ था 24 अप्रैल 1993 को 73 व संविधान संशोधन लागू होने के बाद इसे संवैधानिक दर्जा मिला इस कानून ने संविधान में भाग 9 और 11वीं अनुसूची जोड़ी जिसमें पंचायत के पास कृषि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे 29 विषयों पर काम करने की शक्ति है देश में त्री स्तरीय व्यवस्था लागू है जिसमें ग्राम पंचायत पंचायत समिति और जिला परिषद समिति है यह व्यवस्था न केवल महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिश्चित करती है बल्कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए भी सीटों का प्रावधान करती है ताकि समाज का हर वर्ग विकास में भागीदार बन सके तो आज राष्ट्रीय पंचायती राज्य दिवस 24 अप्रैल 2026 के उपलक्ष में झाबुआ जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सरहनी कार्य करने वाले थांदला जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उदयपुरिया के सरपंच भारत कटारा एवं सचिव मसुल वसुनिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जैसे ही इसकी खबर ग्राम उदयपुरिया में लगी तो वहां के ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया सरपंच सचिव को बधाई दी और ग्रामीणों ने कहा कि हमारी पंचायत अब जिले सहित प्रदेश में पहचानी जाती है सरपंच सचिव ने आशा जताई की आगे भी इसी तरह विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी

Tags :

थांदला