जावरा (रतलाम): पृथ्वी दिवस पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण : पर कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड जावरा जिला रतलाम के तत्वावधान में
जावेद शीशगर
Wed, Apr 22, 2026
जावरा (रतलाम): पृथ्वी दिवस पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण पर कार्यक्रम
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड जावरा जिला रतलाम के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण “जल स्त्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम के अंतर्गत पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल संरक्षण को लेकर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक ( राज्य कार्यालय) श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से चर्चा कर जल चौपाल के माध्यम से आमजन को जागरूक करने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया साथ ही सामाजिक समरसता एवं पॉलीथिन प्रबन्धन पर भी बात की।
पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी एवं जल चौपाल आयोजित
पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिट्टी पूजन एवं संगोष्ठी एवं जल चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी दिवस हमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराता है और जल संरक्षण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जावरा नगर में दीवार लेखन, नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के सूचना बोर्डों का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, विकासखंड समन्वयक श्री युवराज सिंह पंवार, नवांकुर समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद श्री शिवेंद्र माथुर, श्री अभय जी कोठारी, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया साथ ही भूमि पूजन भी किया गया।
झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 से वाजिद पठान की रिपोर्ट
Tags :
Ratlam