Sat 18 Apr 2026

ब्रेकिंग

बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

अमृतसर में 20 दिन से खाना नहीं दिया, वजन आधा हुआ

स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा

पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ने किया बधाई देते हुये किया प्रोत्‍साहित।

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

ग्रीष्मकाल को देखते हुए : स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

जावेद शीशगर

Fri, Apr 17, 2026

ग्रीष्मकाल को देखते हुए स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

झाबुआ जिले में बढ़ते तापमान एवं लू की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शाला संचालन का समय आगामी आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं शैक्षणिक स्टाफ को दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

इसके अतिरिक्त, परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यथावत जारी रहेगा।

यह आदेश 18 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा।

Tags :

Jhabua

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन