Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ने किया बधाई देते हुये किया प्रोत्‍साहित।

आवेदक- जितेंद्र पाटीदार पिता ईश्वर लाल निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना जिला रतलाम

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

लोकायुक्त संगठन उज्जैन की कार्यवाही रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप : आवेदक- जितेंद्र पाटीदार पिता ईश्वर लाल निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना जिला रतलाम

जावेद शीशगर

Thu, Apr 16, 2026

लोकायुक्त संगठन उज्जैन की कार्यवाही

रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप

आवेदक- जितेंद्र पाटीदार पिता ईश्वर लाल निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना जिला रतलाम

आरोपी- कैलाश vadkhya हल्का 26 सैलाना जिला रतलाम

रिश्वत राशि- 20,000/- रुपये

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन श्री आनन्द कुमार यादव के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा पटवारी कैलाश Vadkhya को रिश्वत लेते हुए सैलाना में ट्रैप किया गया

विवरण- आवेदक जितेंद्र पाटीदार पिता इश्वर लाल निवासी ग्राम Adwaniya तहसील सैलाना द्वारा दिनाँक 10/04/26 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द कुमार यादव को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि उसके पिता ईश्वर लाल पाटीदार के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में कुल लगभग 5 हेक्टर कृषि भूमि है, उक्त भूमि की वास्तविक स्थिति/सीमा जानने के लिए उसके पिता ईश्वर लाल ने दिनाँक 22/01/26 को सीमांकन हेतु लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, इसके बाद सीमांकन नहीं होने पर वह दिनांक 09/3/26 को तहसील कार्यालय गया व हल्का पटवारी से पूछताछ की तो उन्होंने उस से कहा कि फीस जमा करा दोगे तो नपती हो जाएगी बाद में दिनाँक 09/04/26 को पटवारी कैलाश Vadkhya आवेदक के घर आया व सीमांकन हेतु 30 हजार रुपये की मांग की

आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत की तस्दीक की गई तो पटवारी कैलाश vadkhya के द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर आज दिनांक 16/04/26 को ट्रैप आयोजित कर आरोपी पटवारी को आवेदक से 20,000 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए तहसील सैलाना मे नायब नाजिर कक्ष में रंगे हाथों पकड़ा गया

आवेदक के दिनाँक 10/04 /26 को किए निवेदन पर आरोपी पटवारी द्वारा 7 हजार रुपये कम कर दिए थे तथा 3 हजार रुपये दिनाँक 10/04/26 को ले लिए थे

लोकायुक्त दल

निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्र आर हितेश ललावत, आर विशाल रेशमिया, उमेश, व श्याम शर्मा

Tags :

रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन