Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

कौशाम्बी। : डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

Isham shaikh

Tue, Apr 14, 2026

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

कौशाम्बी। नेवादा ब्लॉक के ग्राम सभा तरना मजरा जयंतीपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सोमवार को ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केंद्र पर बच्चों को मिलने वाला पोषाहार समय पर वितरित नहीं किया जाता, बल्कि उसे आपस में बांटकर बेच दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 8 तारीख को सुबह लगभग 10 बजे एक बोरी चना दाल (पाउच) और एक बोरी तेल (पाउच) को कथित रूप से ज्ञान बनिया के माध्यम से बेचे जाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की अनियमितताएं लंबे समय से जारी हैं, जिससे बच्चों को मिलने वाला पोषण प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को उनका हक मिल सके।

Tags :

Kaushambi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन