Wednesday 8th of April 2026

ब्रेकिंग

कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु भा.ना.सु.सं. की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

महारानी उषा देवी ने यशवंत राव रेण्डोल घोषित किया उत्तराधिकारी धोखाधड़ी के लगे आरोप

करीबन 1 लाख 70 हजार रूपये कीमती लगभग 17 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया

अनिका शर्मा इस समय एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी SMA टाइप-2 से जूझ रही है।

22 राज्यों के हर जिले में संगठन विस्तार की मजबूत पहल

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

थाना सांईखेड़ा पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : करीबन 1 लाख 70 हजार रूपये कीमती लगभग 17 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया

जावेद शीशगर

Fri, Apr 3, 2026

थाना सांईखेड़ा पुलिस की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

करीबन 1 लाख 70 हजार रूपये कीमती लगभग 17 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया ।

उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ ऑपरेशन ईगल क्लॉ ” के तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है ।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में थाना साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01 अप्रैल को एक आरोपी से अवैध मादक पदार्थ लगभग 17 ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया ।

सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा झिकौली तरफ से आते समय सांईखेड़ा झिकौली रोड पर बंद पड़े विनायक ढ़ाबा के सामने एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा । जिसे सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा विनायक ढ़ाबा पर संदेह के आधार पर आरोपी (1) राहुल उर्फ भूरा पिता जीवन सिंह राजपूत उम्र 21 वर्ष नि. उदयपुरा जिला रायसेन के कब्जे से लगभग 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमत करीबन 1 लाख 70 हजार रूपये है को समक्ष गवाहान जप्त किया गया । आरोपी की मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सांईखेड़ा में अपराध क्र. 63/26 धारा 8,21(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया ।

विशेष भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सांईखेड़ा निरीक्षक रोहित ककौड़िया के नेतृत्व में सउनि सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, नरेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक दिनेश पटेल, भगवान सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा एवं म.आर. कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

ब्यूरो चीफ़ ओमप्रकाश मेहरा

नरसिंहपुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन