Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

22 राज्यों के हर जिले में संगठन विस्तार की मजबूत पहल

शेखर नहर अध्यक्ष के तत्वावधान में

जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ : ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

जावेद शीशगर

Sun, Mar 22, 2026

ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

बडोद रमजान माह के मुकम्मल 30 रोजों के बाद क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। शुक्रवार शाम को चांद दिखाई देने के साथ ही ईद की खुशियां छा गईं। ईशा की नमाज के बाद एहतकाफ में बैठे लोगों को नमाजियों ने चांद की मुबारकबाद दी और मस्जिद से उनके निवास तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया गया।

ईदगाह पर सुबह से ही मोमिन भाइयों का जुटना शुरू हो गया। निर्धारित समयानुसार सुबह 9 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज इरफान साहब ने

ईद-उल-फितर की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

दुआ के पश्चात सभी लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे माहौल में भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। इस मौके पर भगवत स्वरूप श्रीवास्तव वकील साहब कहीं वर्ष से ईद के मौके पर ईदगाह आकर सभी मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर मुबारकबाद दी ईदगाह परिसर में जनप्रतिनिधियों नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यनारायण जी पटेल सचिन लववंशी नगर पंचायत स्टाफ सूर्यवंशी समाज ने दिल की गहराइयों से नमाजियों का स्वागत किया और तहसीलदार साहब पटवारी साहब तहसील स्टाफ की भी मौजूदगी रही। थाना अधिकारी भी अपने पूरे स्टॉक के साथ मौजूद रहेसहित कई जनप्रतिनिधियों ने आपस में गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।

ईद के अवसर पर मोमिनों ने दरगाह आस्ताने और कब्रिस्तान पहुंचकर अपने पूर्वजों के ईसाले सवाब के लिए फातिहा पढ़ी और दुआएं कीं।

इस प्रकार बड़ोद क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व पूरी धार्मिक आस्था, अनुशासन और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। अंजुमन सरदार राशिद खान मंत्री साहब ने शासन प्रशासन और मुस्लिम नौजवानों का सभी मुसलमान का शुक्रिया अदा किया और ईद की मुबारकबाद दी। अय्यूब मंसूरी झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 बड़ौद

Tags :

Badod

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन