Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

22 राज्यों के हर जिले में संगठन विस्तार की मजबूत पहल

शेखर नहर अध्यक्ष के तत्वावधान में

जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

रानीगांव में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण : वर्ग शुरू, प्रथम दिन वैचारिक मंथन के 4 सत्र संपन्न

जावेद शीशगर

Sat, Mar 21, 2026

रानीगांव में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, प्रथम दिन वैचारिक मंथन के 4 सत्र संपन्न

रतलाम /जावरा/ पिपलोदा (नि प्र /भारतीय जनता पार्टी के 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के तहत सुखेड़ा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को रानीगांव में शुरू हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर वैचारिक अनुष्ठान की शुरुआत की।

प्रथम दिन के 4 महत्वपूर्ण सत्र

प्रशिक्षण के पहले दिन कुल चार वैचारिक सत्र आयोजित किए गए:

1. प्रथम सत्र: डॉ. राजेंद्र पाण्डेय द्वारा 'वैचारिक अधिष्ठान' विषय पर मार्गदर्शन दिया गया।

2. द्वितीय सत्र: नानालाल अटोलिया ने 'बूथ प्रबंधन- मन की बात' विषय पर अपनी बात रखी।

3. तृतीय सत्र: बजरंग पुरोहित ने 'प्रदेश सरकार की योजनाओं' पर प्रकाश डाला।

4. चतुर्थ सत्र: महेश सोनी द्वारा 'कार्य विस्तार की दृष्टि' विषय पर सत्र संपन्न हुआ।

अनुशासन और उपस्थिति पर जोर

विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस वर्ग में सांगठनिक निर्देशों का कढ़ाई से पालन किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। वर्ग स्थल पर ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है।

दूसरे दिन की रूपरेखा

दूसरे दिन की शुरुआत योग एवं प्रार्थना हुई, तत्पश्चात पार्टी के इतिहास, सोशल मीडिया के उपयोग और केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई जिसमें सफल होने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Tags :

रतलाम जावरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन