Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

22 राज्यों के हर जिले में संगठन विस्तार की मजबूत पहल

शेखर नहर अध्यक्ष के तत्वावधान में

जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल — उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी : कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

जावेद शीशगर

Wed, Mar 25, 2026

पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल — उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

संवादाता इमरान खान की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने की परंपरा प्रारंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा गत सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल द्वारा भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी—

1. उप निरी मुकेश सस्तियां थाना स्टेशन रोड 05 साल से फरार आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार करने के फलस्वरूप

2. आर संजय सोनी थाना बिलपांक हत्या के आरोपियों एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में सराहनीय कार्यवाही

3. म.आर. रेणु थाना शिवगढ़ थाने का रिकॉर्ड संधारण एवं सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सराहनीय कार्य

4. उनि रघुवीर जोशी चौकी प्रभारी ढोढर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ में सराहनीय कार्य हेतु

5. उप निरीक्षक किशनलाल रजक सरवन बालिका हत्या के प्रकरण में आरोपियों की त्वरित पताराशि एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका

6. विदेश सिंह भदौरिया थाना रावटी स्वयं द्वारा विवेचित प्रकरणों में सप्ताह के 08 अपराधों का निराकरण करने के फलस्वरूप

7. सउनि शंकर सिंह शक्तावत थाना सैलाना नाबालिक अपहृता की दस्तियाबी में सराहनीय कार्य

8. सउनि अशोक चौहान थाना आलोट द्वारा चोरी के प्रकरण में कड़ियां (राजगढ़) के फरार 3000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया

9. आरक्षक प्रीतम लोहार ने थाना ताल नाबालिक बालिका की तलाशी अभियान ने सराहनीय कार्य

10. आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर थाना बरखेड़ा चोरी के प्रकरण के खुलासे पर

11. प्र आर संजय आंजना आई ए जावरा थाने का रखरखाव, लंबित माल एवं लंबित वाहनों के निराकरण में सराहनीय कार्य

12. प्र आर जाकिर मंसूरी जावरा शहर चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं इको कर सहित मशरूका बरामदगी में सराहनीय भूमिका

13. सउनि फरहतुल्ला मिर्जा थाना यातायात, यातयात प्रबंधन एवं सी एम हेल्पलाइन निराकरण में सराहनीय कार्य

14. प्र आर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी थाना यातायात, यातयात प्रबंधन में सराहनीय कार्य

15. आर जीवन विश्वकर्मा माणकचौक चोरी के प्रकरण में सराहनीय कार्य

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल मजबूत होगा। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की साप्ताहिक समीक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम निरंतर जारी रखा जाएगा।

Tags :

रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन