भारत विकास परिषद ने संयुक्त तत्वावधान में किया कन्या पूजन का आयोजन : शेखर नहर अध्यक्ष के तत्वावधान में
जावेद शीशगर
Sun, Mar 29, 2026
भारत विकास परिषद ने संयुक्त तत्वावधान में किया कन्या पूजन का आयोजन शेखर नहर अध्यक्ष के तत्वावधान में
जावरा। चैत्र नवरात्रि के शुभ उपलक्ष्य पर नवरात्रि महापर्व के अंतिम दिवस पर भारत विकास परिषद जावरा द्वारा कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन महालक्ष्मी मंदिर मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया। छोटी छोटी कन्याओ को चुनरी उड़ा कर पदाधिकारियों द्वारा कन्याओ का पूजन किया गया। भारत विकास परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष शेखर नाहर द्वारा कन्याओ का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सचिव गोपाल सेठिया, कोषाध्यक्ष निलेश जोशी, नितेश धनोतिया, रितेश जैन, गोपाल पाण्डे आदि
ने उपस्थित होकर कन्या पूजन सम्पन्न कराया। आभार भारत विकास परिषद के सचिव गोपाल सेठिया ने माना।

Tags :
जावरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन