धार के जीराबाद की निशा खान , डॉक्टर आंबेडकर आदर्श सम्मान से सम्मानित : भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा
जावेद शीशगर
Fri, Apr 17, 2026
धार के जीराबाद की निशा खान , डॉक्टर आंबेडकर आदर्श सम्मान से सम्मानित
भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम जीराबाद की निशा कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य संचालक निशा खान को डॉ आंबेडकर आदर्श सम्मान देकर सम्मानित किया स्मरण रहे कि आदिवासी क्षेत्र जीराबाद में आसपास के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर जिसमें खासकर नर्सरी से आठवीं तक निशुल्क शिक्षा देकर उन्हें साक्षर किया है और भविष्य का निर्माण किया है सुश्री निशा खान को अब तक अनेक सामाजिक संगठनों मीडिया जगत ने अनेक बार सम्मानित किया।निशा खान ने बताया इसमें मेरा कमाल नहीं सभी शिक्षक शिक्षिका की मेहनत है सभी बच्चे हीरे होते है उन्हें तराशने की जरूरत होती है और यह काम हम ईमानदारी से करते है। बच्चों और उनके मां बाप पालकों की दुआएं है।
इस्लामुद्दीन मुल्तान झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश
Tags :
धार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन