पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : IPL क्रिकेट सट्टे के ऑनलाइन गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का दांव लगाने वाले सटोरिये गिरफ्तार
जावेद शीशगर
Tue, Apr 21, 2026
पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: IPL क्रिकेट सट्टे के ऑनलाइन गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का दांव
लगाने वाले सटोरिये गिरफ्तार
थांदला से इमरान खान की
रिपोर्ट
पेटलावद पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पेटलावद को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने आईपीएल (IPL) मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले मुख्य सरगना सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस टीम ने दो चरणों में इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
1. सट्टा पर्ची पर कार्यवाही:
दिनांक 20.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक कॉलोनी और शंकर मंदिर परिसर के पीछे दबिश दी गई। यहाँ से अवैध रूप से अंक लिखकर सट्टा चला रहे तीन सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया
गिरफ्तार आरोपी
* सुरेन्द्र पिता शंकरलाल भण्डारी (पेटलावद)
* बहादूर पिता वीरजी बिलवाल (खोरिया)
* भंवरलाल पिता नारायण मीणा (बामनिया)
आरोपियों कब्जे से सट्टा पर्चियां और 2,940 रुपये नगद राशि जप्त की गयी।
2. IPL ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश:
पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने कृषि उपज मण्डी (गौशाला के पास) दबिश देकर आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए निम्नलिखित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया:
* प्रदीप पिता कनकमल पटवा (अंबिका चौक, पेटलावद)
* एवं अन्य आरोपी (सुभाष मार्ग, पेटलावद)
* विशाल उर्फ विक्की पिता मोहनलाल परमार (निलकंठेश्वर कॉलोनी, पेटलावद)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 स्मार्टफोन्स (कीमत लगभग 65,000 रुपये) व 24,680 रुपये जप्त किये गये पेटलावद पुलिस ने चार अपराध पंजीबध्द कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं कुल 92,620 रूपये का मश्रुका जप्त किया गया इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक गोवर्धन मकवाना, उप निरीक्षक अर्चना चौहान, सउनि महेन्द्रसिंह पटेल, प्रधान आरक्षक भगतसिंह सोलंकी, अरविन्द बारिया तथा आरक्षक रविन्द्र, अमरसिंह, राजेन्द्र, राहुल, मोतीलाल, जितेन्द्र, मुकेश और राधेश्याम की विशेष भूमिका रही।
Tags :
झाबुआ पेटलावाद