वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों को मिली आधुनिक सामग्री की सौगात. : केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के द्वारा सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ को प्रदाय की गई।
Chandr shekhar
Sat, Apr 18, 2026
झाबुआ में वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों को मिली आधुनिक सामग्री की सौगात।
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
झाबुआ से चन्द्रशेखर राठौर
झाबुआ संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा वेटलिफ्टिंग सामग्री प्रदान की गई। यह सामग्री जिला मुख्यालय स्थित जय बजरंग व्यायामशाला, झाबुआ को प्रदाय की गई। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जय बजरंग व्यायामशाला परिसर स्थित बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह, वार्ड पार्षद श्रीमती रेखा शर्मा, वरिष्ठ रोटेरियन श्री प्रदीप रूनवाल एवं वरिष्ठ रोटेरियन एवं अधिवक्ता श्री दिनेश सक्सेना सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि झाबुआ जिले की बेटियां वेटलिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई आधुनिक वेटलिफ्टिंग सामग्री से खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण में सहायता मिलेगी और वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की मांग पर व्यायामशाला में महिला खिलाड़ियों हेतु चेंजिंग रूम एवं वॉशरूम निर्माण की घोषणा भी की।

पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के बाद जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से अवश्य मिलें, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा सके। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
जिला खेल अधिकारी विजय सलाम ने जानकारी दी कि संचालनालय द्वारा विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक वेटलिफ्टिंग सेट उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान शासन के निर्देशानुसार ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के अंतर्गत नारी शक्ति दीवार पर मंत्री, पुलिस अधीक्षक, अतिथियों, खिलाड़ियों एवं महिलाओं द्वारा हस्ताक्षर कर महिला सशक्तिकरण से संबंधित नारे लिखे गए।

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रोटरी क्लब द्वारा ट्रॉली बैग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी यशवंत भंडारी, अश्श्विन शर्मा, प्रदीप जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज पाठक, श्रीमती सुनीता वाजपेयी, श्रीमती पद्मजा सक्सेना, श्रीमती वर्षा चौहान (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास), खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रेमी एवं अधिवक्ता उमंग सक्सेना द्वारा किया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन