Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष नियुक्त किया

कार्यकर्ताओं में उत्साह रालामंडल।विजयगंज मंडी/देवास। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण देवास

रतलाम से आलीराजपुर जिले में कब बनेगा इंडस्ट्रियल हब

आर्याव्रत पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

लिए गोरवांतित करने वाला पल वो हैं जिनशासन स्थापना दिवस कि पुर्व संध्या पर जिनशासन के चमकते सितारें

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

आदिवासियों के मसीहा स्वर्गीय दिलीप सिंह जी का सपना कब होगा साकार : रतलाम से आलीराजपुर जिले में कब बनेगा इंडस्ट्रियल हब

आदिवासियों के मसीहा स्वर्गीय दिलीप सिंह जी का सपना कब होगा साकार

रतलाम से आलीराजपुर जिले में कब बनेगा इंडस्ट्रियल हब

भारत माला रोड़ की कनेक्टीविटी थांदला विधानसभा क्षेत्र व पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को कब मिलेगी

रतलाम, अलीराजपुर झाबुआ सांसद श्रीमती अनीता नागर चौहान से दोनों विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उम्मीद

रतलाम, फूलमाल रोड़ जो की 400 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन है यदी यही रोड़ फूलमाल से सीधा अलीराजपुर जिले को जोड़ देने के लिए यदि सांसद अनीता नागर चौहान केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से मांग कर दिया जाए तो यह रोड़ निर्माण के बाद अनेक इंडस्ट्रियल कम्पनियां इन दोनों आदिवासी बाहुल्य जिलों में विकास कार्यों में बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही रोजगार के अनेक अवसर भी प्राप्त होंगे स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया का सपना भी पूरा होगा

पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में कृषि उत्पादन में जिले में सर्वश्रेष्ठ तो है प्रदेश में भी सर्वश्रेष्ठ है यह सब हुआ स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया के अथक प्रयास से माही परियोजना से इस परियोजन से किसानों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो रही है परंतु इस विधानसभा क्षेत्र पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के समीप से ही मात्र 10, 12 किलो मीटर की दूरी पर 8 लैंड रोड़ गुजर रहा है परंतु पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इसका फायद नहीं, यदि थांदला विधानसभा क्षेत्र की के अंतर्गत ग्राम पंचायत भामल, ग्राम पंचायत कुकड़ी पाड़ा में एक टोल टैक्स 8 लैंड के अधिकारियों के द्वारा स्वीकृत किया जाता है तो थांदला विधानसभा क्षेत्र की आधी से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों को फ़ायद तो होगा ही साथ ही पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फ़ायद होने के साथ साथ समीप राजस्थान राज्य के बांसवाड़ कुशलगढ़ क्षेत्र के लोगों को भी बहुत ही ज्यादा होने के साथ साथ व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी

पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में मात्र एक रेल्वे स्टेशन है इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की कई वर्षों पुरानी मांग थी की इस रेल्वे स्टेशन पर एक फास्ट पैसेंजर ट्रेन का स्टॉपेज हो ताकी रेल्वे से दिल्ली, बॉम्बे की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बामनिया रेल्वे स्टेशन से ही यात्रा का लाभ मिले पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर के अथक प्रयासों से जम्मू तवी फास्ट ट्रेन का स्टॉपेज करवाया गया वर्तमान सांसद अनीता नागर सिंह चौहान से भी थांदला विधानसभा क्षेत्र व पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने भी अनेक बार बामनिया रेल्वे स्टेशन पर राजस्थान राज्य व भोपाल की और जाने वाली ट्रेन के स्टॉपेज की मांग कई दिनों से की जा रही है परंतु इन विधानसभा क्षेत्र को आखिर इस बामनिया रेल्वे स्टेशन पर यह ट्रेन कब तक स्टॉपेज होगा इस का जनता को कब तक इंतजार करना पड़ेगा

जनता की मांग है की सांसद अनीता नागर चौहान रोड़ निर्माण रतलाम से आलीराजपुर,8 लैंड के नए टोल भामल, कुकड़ी पाड़ा में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से मांग कर इस विधानसभा क्षेत्र की जनता की मांग को पूरा करने का प्रयास करना होगा

वही केंद्रीय रैल मंत्री से भी बामनिया रेल्वे स्टेशन पर राजस्थान व भोपाल की ओर जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेनों का स्टॉपेज करवाया जावे ताकी इन विधानसभा क्षेत्रों की जनता को इसका लाभ मिले

आखिर दाहोद इन्दौर रेल् परियोजना झाबुआ जिले में निर्माण कार्य की प्रगति धीमी क्यों

दाहोद इन्दौर रेल् परियोजना झाबुआ जिला मुख्यालय तक रेल पटरियों का कार्य हो चुका है वही रेल्वे स्टेशन का कार्य प्रगति पर है वही धार सांसद सावित्री ठाकुर के अथक प्रयासों से इंदौर से धार तक रेल गाड़ी का ट्रायल चल रहा है जबकि पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के रामा जनपद पंचायत क्षेत्र से रेल लाईन गुजरना है अभी तक रामा तहसील क्षेत्र में रेल्वे विभाग के द्वारा जमीन अधिग्रण का कार्य भी पूर्ण नहीं किया गया है जबकि drm के द्वारा हर माह रतलाम रेल मंडल के द्वारा सभी रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ साथ सांसदों की बैठक होती है जिसमें रेल्वे विभाग के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारीया दी जाती है आखिर झाबुआ से धार तक रेल पटरियों का बिछवा व रेल्वे स्टेशनो का निर्माण कार्य कब पूरा होगा व इस क्षेत्र की जनता को इसका लाभ कब तक मिलेगा

झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 संवाददाता शाबिर मंसूरी की रिपोर्ट

Tags :

झाबुआ

रतलाम

अलीराजपुर