पत्रकार पर हमला : आर्याव्रत पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
जावेद शीशगर
Mon, Apr 27, 2026
पत्रकार पर हमला: आर्याव्रत पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
बदनावर - आर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा धार के पत्रकार साथी अमरदीप सिंह सोलंकी पर हुए हमले को लेकर आज संगठन के सदस्यों ने एकजुट होकर एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पत्रकार पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र की मूल भावना पर आघात करती हैं संगठन ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा भविष्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस दौरान आर्याव्रत पत्रकार संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग करते हुए प्रशासन को चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
Tags :
बदनावर