बेटियों ने किया पिताश्री का अंतिम संस्कार : आज गुरुवार की प्रातः ब्रह्ममुहुर्त में स्मृति शेष पंडित ओंकार प्रसाद जैन के सुपुत्र पीपल वाला
जावेद शीशगर
Thu, Feb 5, 2026
बेटियों ने किया पिताश्री का अंतिम संस्कार
आज गुरुवार की प्रातः ब्रह्ममुहुर्त में स्मृति शेष पंडित ओंकार प्रसाद जैन के सुपुत्र पीपल वाला शॉप परासिया के संचालक दिलीप जैन का 63 वर्ष की अल्प आयु में जबलपुर अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया।
जिनका पार्थिव शरीर परासिया लाया गया ओर सकल जैन समाज एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दोपहर 3 बजे मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया, उन्हें उनकी दोनों बेटियां पलक जैन एवं महक जैन ने अग्नि देकर रस्म पूरी की। स्वर्गीय दिलीप जैन गोपाल जैन के अनुज एवं मनोज जैन, राजू जैन के बड़े भ्राता थे।

इस अवसर सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक वरिष्ठ समाज सेवी दीपक राज जैन छिंदवाड़ा, कैलाश जैन अमरवाड़ा, दिगंबर जैन समाज परासिया के अध्यक्ष अलकेश जैन एवं हेमंत जैन के साथ बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने उन्हें भावांजली अर्पित की। मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय दिलीप जैन की अंत्येष्टि में भोपाल, जबलपुर, नागपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, इटारसी, बुढार, अमरवाड़ा, सिंगोड़ी, गुरैया, लोधीखेड़ा सहित पूरे प्रदेश से जैन बंधु सम्मिलित हुए।
झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 छिंदवाड़ा से ज़फ़र अली
Tags :
परासिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन