Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

22 राज्यों के हर जिले में संगठन विस्तार की मजबूत पहल

शेखर नहर अध्यक्ष के तत्वावधान में

जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

ग्राम सराना में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज : का जन्म उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया

जावेद शीशगर

Sun, Feb 1, 2026

ग्राम सराना में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का जन्म उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया

सराना।

झाबुआ mp news 24 रिपोर्टर रमेश धानिया

ग्राम सराना में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जन्म उत्सव के अवसर पर समाज जनों द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः संत रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया, जिसे अपनाने की आज अत्यंत आवश्यकता है।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान समाज सुधार, शिक्षा और आपसी एकता पर विशेष जोर दिया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और आने वाली पीढ़ी को संत महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा मिलती है।

Tags :

सराना

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन