Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी दुल्हन की मौत के पीछे छूटे तमाम सवाल

मातृशक्ति परिवार सदस्य घर घर जाकर बांट रहीं निमंत्रण

राकेश साहू भारतीय पत्रकार संघ एआईजे मप्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

आज गुरुवार की प्रातः ब्रह्ममुहुर्त में स्मृति शेष पंडित ओंकार प्रसाद जैन के सुपुत्र पीपल वाला

दुब्बर कूषक इंटर कालेज में टेच आरम्भ प्रतियोगिता किया गया

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

बारात के पूर्व जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हन की मौत : प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी दुल्हन की मौत के पीछे छूटे तमाम सवाल

Mohd isham

Tue, Feb 10, 2026

बारात के पूर्व जहर खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में दुल्हन की मौत

प्रेमी से शादी की जिद्द पर अड़ी दुल्हन की मौत के पीछे छूटे तमाम सवाल

सवाल उठता है कि शादी के घर में आधी रात को दुल्हन जब घर से बाहर नहीं निकली तो दुल्हन जहर कहां से खरीद कर लाई

कौशांबी सराय अकिल थाना क्षेत्र में जलालपुर जवाहरगंज में बारात आने से 15 घंटे पूर्व जहर खाकर दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन के शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 6 महीने पहले सगाई होने के बाद दूल्हे के परिवार वालों ने दहेज की डिमांड की थी जिसे पूरा नहीं कर सके जिससे बारात लाने से दूल्हे परिवार ने इनकार कर दिया जिससे पीड़ित होकर बालिका दुल्हन ने जहर खा कर आत्महत्या कर लिया है लेकिन बारात की तैयारी दोनों परिवार के बीच हो रही थी मेहंदी हल्दी की रस्म हो गई थी कारीगर बुलाए गए थे भोजन बन रहे थे इसलिए दुल्हन के पिता द्वारा बारात लाने से इनकार करने की बात बकवास साबित होती है

जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के जलालपुर जवाहरगंज की बालिका सिम्पल दिवाकर उम्र 25 वर्ष पुत्री फूलचंद्र की सगाई 6 महीने पहले संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजीहनी आइमा गोदाम पर निवासी अनिल कुमार पुत्र जागेश्वर प्रसाद के साथ हुई थी होने वाली दुल्हन सिम्पल का बीते 6 वर्षों से जुगराजपुर गांव के अंकित से प्रेम संबंध चल रहा था कॉलेज के टाइम से ही सिम्पल और अंकित एक दूसरे को जी जान से चाहते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन इसी बीच सिंपल की शादी की बातचीत पुलिस विभाग में तैनात अनिल के साथ हो गई इस शादी से ना तो बालिका खुश थी और ना ही बालिका का प्रेमी खुश था इसी बीच बालिका के प्रेमी अंकित ने होने वाले दूल्हे अनिल को फोन करके अपने और सिंपल के प्रेम संबंधों की जानकारी दी इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और होने वाले दूल्हे अनिल ने मामले की सूचना सराय अकिल थाना पुलिस को भी दिया इसके बाद बरात के एक दिन पहले सोमवार की शाम 5 बजे गंगा गार्डन गेस्ट हाउस में होने वाला दूल्हा अनिल बालिका का प्रेमी अंकित और बालिका तीनों ने बीच मामले को लेकर बातचीत भी हुई गेस्ट हाउस पहुंची बालिका रो रो कर अपना दुखड़ा बता रही थी इसके बाद आधी रात को क्या हुआ कि बालिका की मौत हो गई बालिका के पिता का कहना है कि शादी टूट जाने से परेशान बालिका सिम्पल ने जहर खाकर जान दे दिया है लेकिन सवाल उठता है कि शादी के घर में आधी रात को दुल्हन जब घर से बाहर नहीं निकली तो दुल्हन जहर कहां से खरीद कर लाई थी बालिका के प्रेमी अंकित ने फोन करके दूल्हे सिपाही अनिल को शादी ना करने का दबाव बनाया था दोनों के बीच जमकर बात विवाद हुआ था गाली गलौज हुआ था जिसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है व्हाट्सएप पर बातचीत मैसेज भी वायरल हो रहा है सिपाही अनिल के साथ शादी से बालिका ने इनकार किया तो कही लोकलाज के चलते अपनो ने जहर खिलाकर दुलहन को मौत के घाट तो नहीं उतार दिया बालिका दुल्हन की मौत किन परिस्थितियों में हुई और मौत का जिम्मेदार कौन है यह पुलिस के लिए बड़ी जांच का विषय है और मामले में पुलिस ने सूक्ष्म जांच कराई तो बड़े चौंकाने वाले खुलासे होंगे

Tags :

Kaushambi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन