बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न : बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न
जावेद शीशगर
Tue, May 5, 2026 28 Views
बंगाल में पहली बार खिला कमल भाजपाइयों ने मनाया जश्न
थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत के उपलक्ष में सोमवार शाम थांदला में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा नगर के आजाद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विजय उत्सव मनाया थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर के नेतृत्व में आयोजित इस विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जय श्री राम भारत माता की जयकारें लगायें एक दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं बधाई दी थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहां की पश्चिम बंगाल में हर उस व्यक्ति की जीत हुई है जो ममता सरकार से परेशान था महिलाओं का शोषण हो रहा था ममता सरकार में हिंदू समाज डरा हुआ था आज पश्चिम बंगाल का डर समाप्त हो गया अब महिला सुरक्षित रहेगी इस खुशी के पावन अवसर पर सम्मिलित वरिष्ठ नेता विश्वास सोनी जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पंणदा अशोक अरोड़ा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पंणदा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भूमिका आशीष सोनी, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड सरपंच भारत कटारा पार्षद राजू धानक पार्षद प्रतिनिधि आशीष सोनी सचिन सोलंकी, दिलीप डामोर राकेश सोनी, आशुतोष राठौड, लखन भगोरा अनिल भंसाली प्रांजल भंसाली सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम संचालन जितेंद्र राठौर एवं सुनील पंणदा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार माना

Tags :
थांदला