Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

22 राज्यों के हर जिले में संगठन विस्तार की मजबूत पहल

शेखर नहर अध्यक्ष के तत्वावधान में

जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान

ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह पर अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

झाबुआ जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली* : कलेक्टर ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआरपी लाइन मे मनाया

*कलेक्टर ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड झाबुआ में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली*

*जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया*

झाबुआ से जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर

झाबुआ, 15 अगस्त 2025। जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के मुख्य आतिथ्य में पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।

*ध्वजारोहण और राष्ट्रगान:-*

मुख्य समारोह में कलेक्टर नेहा मीना ने डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड झाबुआ में ध्वजारोहण किया एवं उसके उपरान्त पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजायी गयी।

*परेड सलामी और परेड कमांडरों से परिचय:-*

समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने हर्षफायर कर जयघोष किया। कलेक्टर द्वारा परेड सलामी ली गयी एवं इसके उपरान्त परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया गया।

*स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म श्री सम्मानित व्यक्तिवों का सम्मान:-*

कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, जिले के पद्म श्री से सम्मानित व्यक्तित्व और शहीद के परिजनों का पुष्पमाला, श्रीफल और शॉल देकर सम्मान किया गया।

*मुख्यमंत्री संदेश का लाइव प्रसारण:-*

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सन्देश का लाल परेड ग्राउन्ड भोपाल से लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के जन-जन को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

*मुख्य अतिथि का बधाई संदेश:-*

कलेक्टर नेहा मीना ने सभी जिले वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना हेतु बधाई संदेश एवं विगत वर्ष में जिले की उपलब्धियों का वाचन किया। समारोह में कलेक्टर ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में मुक्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पी. टी. प्रदर्शन:

जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक क्षमता को प्रदर्शित करती पी.टी. का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसमें पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उ.मा.वि. रातीतलाई ने ऑपरेशन सिंदूर, एम श्री शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ ने भारत की अनेकता में एकता कन्या शिक्षा परिसर रामा ने स्वामी विवेकानंद एवं योग पर आधारित, शा. हाई स्कूल बुनियादी झाबुआ ने मध्यप्रदेश पुलिस के योगदान पर आधारित, कन्या महाविद्यालय बालिका छात्रावास ने जिले की संस्कृति को प्रदर्शित करते नृत्य एवं इंदौर पब्लिक स्कूल झाबुआ राष्ट्र प्रेम पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पीएम श्री शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ, द्वितीय स्थान इंदौर पब्लिक स्कूल झाबुआ एवं तृतीय स्थान कन्या शिक्षा परिसर रामा ने प्राप्त किया। साथ ही पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उ.मा.वि. रातीतलाई, शा. हाई स्कूल बुनियादी झाबुआ एवं कन्या महाविद्यालय बालिका छात्रावास को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

*पुरस्कार वितरण:-

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ ही परेड प्रदर्शन सीनीयर श्रेणी में प्रथम स्थान जिला पुलिस महिला बल झाबुआ, द्वितीय स्थान विशेष सशस्त्र बल 24वीं वाहिनी बी कम्पनी कैंप झाबुआ एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बैंड दल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान पी एम श्री शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ के गाइड दल एवं रेडक्रॉस दल को संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान जूनियर गाइड दल माधोपुरा एवं तृतीय स्थान पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उ.मा.वि. रातीतलाई रेडक्रॉस दल एवं शौर्य दल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

इस दौरान जन प्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार बन्धु, बच्चें एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन