22 जुलाई से रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के डाकघरों में लागू होगी। : उन्नत तकनीक डाक विभाग का डिजिटल प्लेटफार्म अब होगा
जावेद शीशगर
Sat, Jul 19, 2025
22 जुलाई से रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के डाकघरों में लागू होगी उन्नत तकनीक
डाक विभाग का डिजिटल प्लेटफार्म अब होगा और अधिक सहज और सुरक्षित इंडिया पोस्ट लागू कर रहा है एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर, तेज और सशक्त डिजिटल सेवाएं
झाबुआ एम्पी न्यूज़ 24 से संवादाता चंद्रशेखर राठौर
रतलाम/ संचार विभाग के अंतर्गत डाक विभाग में डिजिटल एक्सीलेंस की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठा रहा है बदलते तकनीकी युग में डाक विभाग निरंतर रूप से स्वयं को आधुनिक तकनीक के साथ समाहित करता आ रहा है। अधीक्षक डाकघर रतलाम संभाग रतलाम राजेश कुमावत व उप डाकपाल मुख्य डाकघर जावरा रमेश चंद्र धमानिया ने बताया कि प्रोजेक्ट एरो, लुक एंड फील एवं आई टी 1.0 जैसे सफल प्रोजेक्ट्स के पश्चात अब डाक विभाग एक नई पहल - आईटी 2.0 एप्लिकेशन को लागू करने जा रहा है। डिजिटल उत्कृष्टता की दिशा में यह डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल होगी। रतलाम संभाग के अंतर्गत रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों के 2 प्रधान डाकघर, 36 उपडाकघर एवं 364 शाखा डाकघर में कार्यरत लगभग 850 कर्मयोगियों द्वारा इस महत्वपूर्ण पहल का क्रियान्वयन 22 जुलाई 2025 को किया जाएगा। डिजिटल उत्कृष्टता एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में डाक विभाग की अभी तक की यात्रा में यह एक क्रांतिकारी कदम है। स्मार्ट, किफायती और भावी पोस्टल ऑपरेशन हेतु तत्परता के प्रति डाक विभाग की अटूट प्रतिबद्धता की भावना के अनुसार प्रयोक्ता अनुभवों को बढाने, द्रुत सेवा वितरण तथा अधिक ग्राहक हितैषी इंटरफ़ेस के साथ इस प्रगामी डाक तकनीक (एपीटी) एप्लिकेशन को डिजाईन किया गया है। इसकी पूर्व तैयारियों जैसे कि डाटा माइग्रेशन, सिस्टम वेलिडेशन और कॉन्फ़िगरेशन जैसी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के लिए डाक विभाग द्वारा 21 जुलाई 2025, सोमवार को एक नियोजित डाउन टाइम निर्धारित किया गया है। 21 जुलाई को डाकघरों में कोई सार्वजनिक लेन देन संपन्न नहीं होंगे। नवीन व्यवस्था को प्रभावी और सुचारू रूप से लागू करने के लिए 21 जुलाई को सेवाओं का अस्थाई निलंबन अपरिहार्य है।
डाक विभाग का ग्राहकों से अनुरोध है कि वे 21 जुलाई 2025 के संक्षिप्त व्यवधान के दौरान धैर्यपूर्वक हमें सहयोग प्रदान करें और पहले से योजना बनाकर लेनदेन सम्पादित कर लेवें। उपरोक्त कदम प्रत्येक नागरिक को बेहतर, द्रुत और डिजिटल रूप से अधिक सक्षम सेवाएँ प्रदान करने के हित में है।
Tags :
New OVERVIEW OF IT 2.0