कल विश्व आदिवासी दिवस का परिवर्तित रूट चार्ट इस तरह से बनाया गया है। : अपने वाहनों को रूट के मुताबिक वाहन को सुरक्षित रखे।
जावेद शीशगर
Fri, Aug 8, 2025
कल दिनांक 09.08.2025 विश्व आदिवासी दिवस का परिवर्तित रूट चार्ट इस तरह से बनाया गया है।
सभी से अनुरोध किया गया है की रूट चार्ट के अनुसार अपने वाहनों को सुरक्षित रखे।
झाबुआ से जिला प्रमुख ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर राठौर की रिपोर्ट।
झाबुआ में आने वाले समस्त मार्ग जिसमें पारा फाटा पारा रोड, कयडावद हनुमान मंदिर बायपास मेघनगर रोड, त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज तिराहा राणापुर रोड से प्रात: 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
कस्बा झाबुआ के मुख्य मार्गो जेल तिराहा, छतरी चौक, ईमली तिराहा, खोडियार माता मंदिर, मनोकामना तिराहा से शहर में चार पहिया, ऑटो एवं लोडिंग वाहन प्रात: 10.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
अतिआवश्यक सेवा से संबंधित वाहनों को छोडकर सभी चार पहिया वाहनों को छूट नहीं रहेगी।
दिनांक 09.08.2025 के प्रात: 10.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक बस स्टेण्ड जेल चौराहा पर रहेगा तथा समस्त इन्दौर, धार से आने व जाने वाली बसो का मार्ग रंगपुरा होकर रहेगा।
जुलुस में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग –
मेघनगर नाका पर स्व.श्री दिलीपसिंह भूरियाजी की प्रतिमा स्थल,
टंटया मामा चौराहा पर रेत मंडी के पास खाली स्थान पर
त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज पर कॉलेज के पास खाली स्थान पर
Tags :