Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त : प्रदेश के नगरीय प्रशासन, संसदीय कार्य एवं जिले परेड की सलामी ली गई।

जावेद शीशगर

Fri, Aug 15, 2025

*जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया*

*प्रदेश के नगरीय प्रशासन, संसदीय कार्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली गई*

*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये*

*धार से विशेष संवादाता की रिपोर्ट*

धार : जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। प्रदेश के नगरीय प्रशासन, संसदीय कार्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिला मुख्यालय पर स्थित किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके बाद संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी साथ थे। इसके बाद एस.ए.एफ. तथा पुलिस प्लाटून द्वारा हर्षफायर किए गए और पुलिस बैंण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन प्रस्तुत की गई। प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संयुक्त परेड की सलामी ली तथा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परिवीक्षाधीन डीएसपी गगन हनवत थे।

इसके पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिए गए स्वतंत्रता दिवस संदेश के टेलीकास्ट को अतिथियों सहित उपस्थित जनों ने देखा। मंत्री विजयवर्गीय द्वारा जिलेवासियों के लिए शुभकामना और बधाई संदेश दिया गया जिसमे जिले की पिछले एक साल की उपलब्धिया बताई गई।

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सामूहिक परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून, होमगार्ड, वन विभाग, पीजी कालेज बॉयज, पीजी कालेज गर्ल्स, शासकीय कन्या महाविद्यालय, शासकीय आनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोज कन्या हाई स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालिका, सिविल डिफेंस वालेंटियर्स ने भाग लिया।

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। परेड में सीनियर वर्ग में होमगार्ड को प्रथम, फारेस्ट को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल को तृतीय तृतीय पुरस्कार, जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय बालक को प्रथम, एन.सी.सी. गर्ल्स उत्कृष्ट विद्यालय को द्वितीय तथा शासकीय भोज कन्या स्काउट को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय को द्वितीय तथा भोज कन्या विद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही पुलिस बैंण्ड को भी प्रमाण-पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा मीसाबंदी/लोकतंत्र सेनानी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को पुष्पमाला तथा शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस समारोह में विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी अधिकारी गण मौजूद रहे।

समारोह का संचालन प्रवीण शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन