Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

04 माह से 5 हजार के फरारी ईनामी आरोपी कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में : दोनों फरार आरोपी गुजरात के देवभूमि द्वारका व पोरबंदर से किया गिरफ्तार

जावेद शीशगर

Sat, Jun 28, 2025

01.) 04 माह से 5 हजार के फरारी ईनामी आरोपी कुक्षी पुलिस की गिरफ्त में

02.) दोनों फरार आरोपी गुजरात के देवभूमि द्वारका व पोरबंदर से किया गिरफ्तार

03.) आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया

दिनांक 30/03/2025 को थाना कुक्षी में पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/2025 धारा 296, 121(1), 121(2), 132, 221, 224, 324 (4), 351(3), 3(5), 190, 191 (2), 191 (3) भा0न्या0सं0 का प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण के फरार आरोपी 01.) गुड्डु पिता लालसिंह डावर निवासी ग्राम कापसी मालपुरा, 02.) भाया पिता भेरुसिंह बघेल निवासी ग्राम कापसी मालपुरा के आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार होकर अपनी फरारी गुजरात में अलग अलग स्थानों में रहकर फरारी काट रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये गये थे।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री गितेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

गठित टीम को मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर टीम को गुजरात भेजा गया। टीम के द्वारा अलग अलग स्थान से फरार आरोपी 01.) गुड्डु पिता लालसिंह डावर जाति भील निवासी ग्राम कापसी मालपुरा को जिला देवभूमि द्वारका गुजरात व 02.) भाया पिता भेरुसिंह बघेल जाति भील निवासी ग्राम कापसी मालपुरा को जिला पोरबंदर गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक अनुप बघेल, प्रआर. 839 दीपेन्द्र डावर, प्रआर. 866 खेमचन्द्र पाल का विशेष योगदान रहा है। श्रीमान उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक श्री मनो

इस्लामुद्दीन मुल्तानी झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 मध्य प्रदेश धार कुक्षी

Tags :

धार कुक्षी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन