Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

उपभोक्ताओं को जानकारी देने में बिजली अधिकारियों ने जताई असमर्थता : स्मार्ट मीटर व अधिक खपत के बिजली बिल का मामला

जावेद शीशगर

Mon, Sep 22, 2025

उपभोक्ताओं को जानकारी देने में बिजली अधिकारियों ने जताई असमर्थता

स्मार्ट मीटर व अधिक खपत के बिजली बिल का मामला

जावरा 22 सितंबर

बिजली पीड़ित उपभोक्ता समिति द्वारा उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी चाही गई थी। जिसे उन्हें सोमवार को समिति सदस्यों के साथ ही उपभोक्ताओं को देना थी। लेकिन पर्व व अन्य धार्मिक त्योहार नजदीक आने से मंडल के जिम्मेदारों ने तय तिथि पर उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायत की जानकारी देने में असमर्थता जताई। बताया जाता है कि अब अगले महीने की 6 तारीख को बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर विभाग के जवाबदार समिति सदस्यों व उपभोक्ताओं से रुबरु होंगे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने समिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि जब तक पीड़ित उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता, तब तक जिन लोगों ने बिल का भुगतान नहीं किया उनकी लाइट नहीं काटी जाएगी। इधर, बिजली पीड़ित उपभोक्ता समिति ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह 6 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे आवश्यक रूप से विद्युत मंडल के कार्यालय पहुंचे। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों का उचित और संतोषजनक निदान नहीं होने की स्थिति में इसी दिन जेल भरो आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।

उप संपादक राजा पठान की रिपोर्ट

Tags :

Jaora

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन