नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ : मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह
जावेद शीशगर
Sat, Aug 16, 2025
नर्मदापुरम जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह
नफीस खान बनखेड़ी
जिले में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में लोक निर्माण विभाग एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तत्पश्चात परेड दलो द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया परेड दल का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल और परेड 2 आईसी सूबेदार सूरज जामरा ने किया प्रभारी मंत्री सिंह ने दल नायकों से परिचय भी प्राप्त किया प्रभारी मंत्री सिंह द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रध्वज तिरंगा के रंग में रंगे गुब्बारों को हवा में मुक्त कर देश के अमन चैन एवं खुशहाली के लिए कामना की गई।
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण विशाल एलईडी स्क्रीन के माध्यम से एनआईसी एवं ई गवर्नेंस की टीम द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पूरे एकाग्र भाव से सुना मुख्यमंत्री डॉ यादव के संदेश में स्वतंत्रता के महत्व, विकास के संकल्प और जनभागीदारी पर जोर दिया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक आत्मसात किया स्वतंत्रता दिवस का पर्व नर्मदापुरम जिले में हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुडे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इन कार्यक्रमों में आमजन की व्यापक भागीदारी रही औद्योगिक निवेश एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन के दौरान समस्त जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा प्रदेश की जनता को दिए गए संदेश को ओजस्वी वक्तव्य बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा दिए गए उद्बोधन ने सभी के अंदर उल्लास का संचार उत्पन्न किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विकास का जो रोडमैप बनाया गया है उससे निश्चित ही प्रदेश विकसित मध्य प्रदेश का नया अध्याय लिखेगा अपने उद्बोधन के दौरान उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले की क्षमताएं आकांक्षाएं अवसर एवं चुनौतियां जिले को विशेष बनाती हैं उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प ले कि हमारा जिला विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की आधारशिला बनेगा। मंत्री सिंह ने कहा कि मां नर्मदा के आशीर्वाद से पल्लवित नर्मदापुरम की भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिरा यह क्षेत्र में जहां एक और पचमढ़ी की मनोहारी छठा है एवं दूसरी ओर मां नर्मदा की निर्मल धारा है उन्होंने जिले की उपलब्धियां के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान नर्मदापुरम को प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से 23 इकाइयों को भूमि आवंटन किया जा चुका है इससे 18 हज़ार 126 करोड रुपए का पूंजी निवेश होगा एवं 24 हज़ार 277 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जल जीवन मिशन के तहत जिला 87 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन सुनिश्चित करने के साथ ही प्रदेश स्तर पर 11वें स्थान पर है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 67 हजार आवास स्वीकृत कर ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया गया है इसी के साथ मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अंतर्गत 2 लाख से अधिक लाडली बहनाओ को 240 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है नर्मदापुरम प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहां पर सिल्क के मूंगा, इरी, तसर, मलबरी चारों प्रकार के रेशम का उत्पादन होता है फार्म टू फैब्रिक की पूर्ण श्रृंखला यहां संचालित होती है रेशम उत्पादन एवं धागा उत्पादन से 50 दीदीयो को लखपति दीदी बनाई गई है 21 करोड़ की लागत से नर्मदा लोक का निर्माण किया जा रहा है 2631 करोड़ की दूधी परियोजना का भी भूमिपूजन किया गया है 148 करोड़ से अधिक की राशि से तवा सेतु का निर्माण सीटी बजाओ बच्चे बुलाओ को राष्ट्रीय स्कॉच अवार्ड प्राप्त हुआ है शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है7 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीब परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में ई ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वन किया जा रहा है जिसके तहत 6 हज़ार से अधिक ई फाइल है संचालित की जा चुकी है। पचमढ़ी में आयोजित नागद्वारी मेला को ग्रीन इवेंट के रूप में रूपांतरित किया गया है एवं मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाया गया मुख्य समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, प्रिति शुक्ला, मनोहर बडानी उपस्थित रहे साथ ही कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना, पुलिस अधिक्षक डॉ गुरकरन सिंह, सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत, डाीएफओ मयंक गुर्जर, उपसंचालक एसटीआर ऋषभा, अपर कलेक्टर राजीव रंजन पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र रावत, एसडीएम नर्मदापुरम नीता कोरी सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे कार्यक्रम में एकरुपता के साथ स्कूली बच्चों ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया देहदान महादान: मरणोपरांत अंग एवं देहदान करने वालो के परिजनों को किया गया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने मरणोपरांत देहदान एवं अंगदान करने वाले दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को सम्मानित किया मंत्री सिंह ने मानव सेवा एवं परोपकार के इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए इस अवसर पर कावेरी स्टेट इटारसी निवासी स्वर्गीय सीताचरण सोनी एवं स्वर्गीय कृष्णा सोनी के मरणोपरांत देहदान हेतु उनके सुपुत्र के.के. सोनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्वर्गीय अनमोल जैन की मृत्यु उपरांत किडनी एवं कॉर्निया दान के लिए उनकी माता देशना जैन एवं पिता श्री अभिषेक जैन को सम्मानित किया गया स्वर्गीय कृष्ण कुमार चौहान के देहदान हेतु उनकी धर्मपत्नी शैल चौहान, स्वर्गीय राजू चौरे की किडनी दान के लिए उनकी पत्नी नमिता चौरे, सिवनी मालवा निवासी स्वर्गीय राजेंद्र बकोरिया के किडनी दान हेतु उनकी पत्नी रामबाई बकोरिया, स्वर्गीय देवेंद्र वर्मा के किडनी दान के लिए उनकी माता किरन वर्मा तथा डोलरिया निवासी स्वर्गीय शुभम बरखाने के किडनी दान हेतु उनकी परिजन श्रीमती रमाबाई बरखाने को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया परेड प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परेड दलों को किया गया सम्मानित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के अवसर पर परेड दल द्वारा भी आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया जिला पुलिस पुरुष परेड दल ने दलनायक उप निरीक्षक विशाल नागले के मार्गदर्शन में मार्च पास्ट किया। इसी प्रकार होमगार्ड प्लाटून दल ने दलनायक उप निरीक्षक शिवराज चौधरी, जिला पुलिस महिला दल ने दल नायक उप निरीक्षक मोनिका सिंह, वन विभाग प्लाटून के दल ने दलनायक वनरक्षक राजेश कुमार, बैंड पार्टी दल ने दलनायक रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक आजाद अली, एनसीसी सीनियर डिवीजन 13 एमपी के दल ने दलनायक सूबेदार जय राम नारको, एनसीसी सीनियर विंग 5 एमपी गर्ल्स दल ने सूबेदार दलनायक सुश्री पूनम धुर्वे, एनसीसी जूनियर डिवीजन आर्मी दल ने दलनायक सार्जेंट देवांश दीवान एवं शौर्य दल ने दलनायक सुश्री रश्मि विश्वास के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर पुलिस महिला बल, द्वितीय स्थान पर 13 एमपी बटालियन एवं तृतीय स्थान पर पुलिस पुरुष दल रहे
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति, बच्चों के उत्साह, प्रतिभा व देशप्रेम की झलक को सभी ने सराहा
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक नागरिक को मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के तहत नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम के 95 विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत “जयति जयति भारतम्” एवं लोक कला “गीत” की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम के 55 विद्यार्थियों ने “हे शुभारंभ हो शुभारंभ मंगल बेला आई” गीत के माध्यम से उत्साहपूर्ण प्रस्तुति दी और द्वितीय स्थान हासिल किया तृतीय स्थान सर्वाइट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 200 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया, जिन्होंने देशभक्ति लोकगीत “एक पेड़ मां के नाम”, “भारत में हरियाली” और “गांव-गांव में देश की आजादी महिमा का बखान” गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया गया सम्मानित प्रभारी मंत्री सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके कार्य कुशलता सेवा के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया अनीशा श्रीवास्तव को नागद्वारी मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं शासकीय योजनाओं, आपदा प्रबंधन, एवं अन्य कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पुरस्कृत किया गया इसी प्रकार इटारसी अनुविभाग अंतर्गत विवेक कुमार शर्मा प्रवाचक ओमप्रकाश राजपूत पटवारी स्वाति बासनकर पटवारी, नगर पालिका परिषद पिपरिया के सीएमओ रवि प्रकाश नायक को नागद्वारी मेले में उत्कृष्ट कार्य के लिए, जिला पंचायत कार्यालय से श्रुति चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी मालवा को विभागीय योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए, आदित्य शर्मा जिला प्रबंधक एनआरएलएम कृषि को जैविक खाद उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, जिला प्रबंधक एनआरएलएम कृष्ण किशोर को स्व सहायता समूह का बैंक लिंकेज में उत्कृष्ट कार्य के लिए, ब्लॉक समन्वयक पुरुषोत्तम पटेल को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण में उत्कृष्ट कार्य के लिए, डाटा एंट्री ऑपरेटर पवन भाटी को मनरेगा योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए, डाटा एंट्री ऑपरेटर पूजा व्यास को सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, ग्राम रोजगार सहायक सुनील यादव को समग्र ई केवाईसी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान का सम्मानित किया गया जिला कार्यालय के भृत्य विनय यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहित यादव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिपरिया को विभिन्न वीआईपी ड्यूटी एवं नागद्वारी मेले के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, रक्षित निरीक्षक नर्मदापुरम स्नेह चंदेल को परेड कमांडर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार शिवानी अहिरवार को वर्ष 2022-23 में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 66वीं राज्य स्तरीय शालय क्रीडा प्रतियोगिता के बाद 41 भी सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप एवं 25वी ओपन स्प्रिंट नेशन ऑफ रोइंग चैंपियनशिप के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुरक्षा श्रमिक परिक्षेत्र कामती के रामदास एवं गंगाराम को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत सुरक्षा गतिविधियों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी प्रभारी मंत्री सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
Tags :
नर्मदापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन