Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

बिजली कटौती : के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जावेद शीशगर

Sat, Jun 14, 2025

बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर रमेश धानिया

नगर तलेन और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले एक माह से जारी भीषण बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत मंडल कार्यालय तक रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि गर्मी के इस मौसम में बेतहाशा बिजली कटौती से आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सीधा असर न केवल घरेलू जीवन पर बल्कि इलेक्ट्रिक व्यवसाय और नगर की जल आपूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ा है। जल आपूर्ति अब तीन से चार दिन के अंतराल पर हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक बार बिजली जाने के बाद चार से पाँच घंटे तक आपूर्ति का कोई ठिकाना नहीं रहता।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियाँ लेकर "विद्युत मंडल मुर्दाबाद", "ऊर्जा मंत्री मुर्दाबाद" और "बिजली कटौती बंद करो" जैसे नारे लगाते हुए बस स्टैंड से रैली के रूप में विद्युत मंडल कार्यालय पहुँचे। वहाँ जेई पवन सिंह ठाकुर की अनुपस्थिति पर कार्यकर्ता नाराज़ हो गए और धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे।

करीब 30-35 मिनट बाद जेई पवन सिंह कार्यालय पहुँचे, जिसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर पालीवाल ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया और चेतावनी दी कि यदि 1-2 दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आष्टा-पचोर स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें ठाकुर पालीवाल, राधारमण तिवारी, संजय भट्टर, रईस आगा, दिनेश यादव, गजराज सिंह भाटी, बबलू मंसूरी, राकेश पटेल, रईस मंसूरी, जुगनू मंसूरी, जब्बार अंसारी, भागीरथ बाधैवाल, रामस्वरूप जाटव, कमल यादव, जयराम अहिरवार, देवकरण जाधव, अकरम शाह, कमल सिंह उमठ, दिनेश अग्रवाल, लाला बना, रतन सिंह यादव, शिवपाल सिंह, राजेश मालवीय, रणवीर सिंह उमठ, मनोज यादव, कालूराम जाटव, शाहिद खलीफा, जाहिद शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Tags :

तलेन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन