देवगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, 'आप' नेताओं ने भरी हुंकार l : देवगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, 'आप' नेताओं ने भरी हुंकार l
जावेद शीशगर
Sun, Jan 4, 2026
देवगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, 'आप' नेताओं ने भरी हुंकार l
रिपोर्टर रमेश धानियां झाबुआ mp न्यूज 24
नरसिंहगढ़/देवगढ़: आज नरसिंहगढ़ के देवगढ़ में आम आदमी पार्टी द्वारा एक विशाल आम सभा का सफल आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव इंद्र विक्रम सिंह एवं प्रदेश संयुक्त सचिव बाबू अली खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभा की मुख्य बातें:
दिल्ली-पंजाब मॉडल की चर्चा: मुख्य अतिथि इंद्र विक्रम सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की रीति-नीति बताई। उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा: जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, अघोषित बिजली कटौती और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाते हुए सरकार को विफल बताया और साथ ही देवगढ़ में पानी की किल्लत और पट्टे को लेकर वन विभाग ग्रामीणों को परेशान करने को लेकर आवाज उठाई व प्रधानमंत्री आवास न मिलने को लेकर जल्द जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने की घोषणा की l
युवाओं की आवाज: यूथ विंग जिला अध्यक्ष विशाल सोनी ने विधानसभा क्षेत्र में लंबित पड़े विकास कार्यों और खस्ताहाल सड़कों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।
जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रमेश चंद्र पुष्पद ने भी सभा को संबोधित किया और तलेंन की जनसमस्याओं से अवगत कराया l
जनभागीदारी: इस सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता जोश के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन विधानसभा प्रभारी दिलीप कुशवाह ने किया और आभार पार्टी के युवा नेता योगेंद्र सिंह ठाकुर और धर्मेंद्र स�
Tags :
नरसिंहगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन