Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

आबकारी विभाग झाबुआ की बड़ी कार्यवाही : ग्राम आम्बा से 5.50 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जप्त की गई

जावेद शीशगर

Mon, Apr 14, 2025

आबकारी विभाग झाबुआ की बड़ी कार्यवाही ग्राम आम्बा से 5.50 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जप्त की गई

झाबुआ 13 अप्रैल 2025। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर श्री संजय तिवारी द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में मदिरा संग्रहण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ श्रीमती बसंती भूरिया के निर्देशन में 13 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त झाबुआ 'ब' के ग्राम आम्बा तहसील रामा में मुखबिर द्वारा बताये स्थान हटिला फलिया स्थित विजय पिता मकना हटिला के मकान की तलाशी करने पर माउन्ट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन 128 पेटी एवं लंदन प्राइड व्हिस्की 19 पेटी इस प्रकार कुल 147 पेटी (कुल- 1700.16 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लेकर आरोपी विजय पिता मकना हटिला एवं फरार आरोपी अनिल पिता नानसिंग मावी के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया उक्त कार्यवाही नवीन विधान के तहत विडियोग्राफी व फोटोग्राफी कि गयी। उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि रुपये 5,54,400/- है।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई एवं आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी , रमेश सिसोदिया एवं आबकारी स्टाफ मदन राठौड, प्रकाश भाबोर, कांतु डामोर, सोहन नायक, पवन गाड़रिया, विजय चौहान, , श्रीमती पुष्पा बारिया, विद्या डामोर, एवं वाहन चालक बहादुर ढाकिया, दिपक भूरिया, दयाल मण्डोडिया का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन