Sat 18 Apr 2026

ब्रेकिंग

बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसे रतलाम पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को पड़कर जेल की हवा खिलाई

अमृतसर में 20 दिन से खाना नहीं दिया, वजन आधा हुआ

स्कूल समय में परिवर्तन, 18 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

भारत सरकार नीति आयोग से मान्यता प्राप्त द फेयर विजन फाऊंडेशन लखनऊ के रवि वर्मा द्वारा

पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर ने किया बधाई देते हुये किया प्रोत्‍साहित।

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाला आरोपी 8 घंटे में : गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में

जावेद शीशगर

Sat, Feb 21, 2026

14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ गलत काम करने वाला आरोपी 8 घंटे में गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक 19-20/02/2026 की मध्य रात्रि जान से मारने की धमकी देकर नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिक बालिका के साथ उसके पिता के साथ काम करने वाले 28 वर्षीय युवक ने गलत काम किया । पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में आरोपी के विरूद्ध 64(1),65(1),332(b), 351(3) बी.एन.एस., 3,4 पॉक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना ने 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ घृणित कृत्य करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित कर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस,गाडरवारा ललित सिंह डागुर के सतत मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना गाडरवारा की पुलिस टीम उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अंजली दुबे, वरिष्ठ आरक्षक अखिलेश पटेल के द्वारा अपराध पंजीबद्ध होने के 8 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तारशुदा आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

ब्यूरो चीफ़ नरसिंहपुर ओमप्रकाश मेहरा

Tags :

Gadarwara

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन