Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

खिलचीपुर में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती l

डीएम को सौंपी गई शिकायत, आंगनवाड़ी केंद्र जयंतीपुर में पोषाहार घोटाले का आरोप

उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने सोमवार को ग्राम फकीराबाद में शिविर आयोजित किया।

कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन किए

सुचना

झाबुआ एमपी न्यूज24 एडिटर इन चीफ़ मोहम्मद जावेद शीशगर 9981165231 उप सांपादक राजा पठान 9977285255 विज्ञापन और खबरे लगवाने के लिए हमसे संपर्क करे धन्यवाद

विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) 21 दिसंबर 2025 रविवार को : मनाया जायेगाजावरा (निप्र) संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को

जावेद शीशगर

Fri, Dec 19, 2025

विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) 21 दिसंबर 2025 रविवार को मनाया जायेगा जावरा (निप्र) संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को

👇👇👇

विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) घोषित किया है, और इस अवसर पर ध्यान योगी श्रमण संघीय आचार्य डॉ शिव मुनि जी म सा के पावन सानिध्य में पुरे भारत वर्ष में आचार्य भगवन की पावन प्रेरणा से श्री आल इंडिया श्वेताबंर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस आत्मध्यान राष्ट्रीय योजना नई दिल्ली के तत्वाधान में जैन कांफ्रेंस द्वारा पुरे भारत वर्ष मै आध्यात्मिक गुरु श्रमण संघिय ध्यान योगी डॉ शिवमुनी जी म सा ने सभी अनुयायियों को विश्व ध्यान दिवस पर आत्म-ध्यान और आत्म-ज्ञान के लिए ध्यान करने की प्रेरणा देते हुए आव्हान किया हैं कि ध्यान आत्मा कल्याण के लिए किया जाता है भारत की प्राचीनतम परंपरा में ध्यान साधना का अपना महत्व है हमारे यहाँ तो हजारों वर्षों से हमारे ऋषियों मुनीयों एवं संतों ने एकांत में ध्यान साधना कर स्व का एवं जनकल्याण किया है भगवान महावीर स्वामी जी नें लंबे समय तक ध्यान साधना कर मोक्ष गामी जीव बनकर पुरे विश्व में अंहिसा परमो धर्म पर चलने का मार्ग बताया है हम सभी को विशेषकर 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 08:30 बजें से11:30 तक एक विशेष ध्यान सत्र आयोजित करने की घोषणा की गई है, जहाँ वे "आत्मा के सच्चे यज्ञ" में शामिल होने का आह्वान करते हैं। ध्यान का मुख्य उद्देश्य शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण के साथ आंतरिक शांति व वैश्विक शांती को बढ़ावा देकर जीवन में तनाव घटाकर व्यक्तिगत-सामूहिक शांति स्थापना एवं जीवन में संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण है।

आप सभी विश्व ध्यान दिवस पर व्यक्तिगत तथा सामुहिक रूप से, अपने घर में परिसर में धर्मस्थान के साथ यथासंभव सभी स्थानों पर अधिकाधिक संख्या में लिंक के माध्यम से ऑनलाईन सम्मिलीत हो कर विश्व ध्यान का प्रचार-प्रसार करे | आचार्य श्री डॉ शिवमुनी जी म सा के प्रति अपनी श्रद्धा समर्पण का परिचय देवे |

उक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन नई दिल्ली, राष्ट्रीय महामंत्री अमित राय बडौत, जैन कांफ्रेंस आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकुमार कर्नावट मालेगांव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुरु संदीप रांका जावरा, महामंत्री रोहित छाजेड औरंगाबाद, ‌राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य शेखर नाहर जावरा, गणेश सांखला नासीक, पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस मोदी मुंबई, विश्वस्त मंडल के चेयरमैन रमेश भंडारी इंदौर, उपाध्यक्ष महेश डाकोलिया इंदौर, अभय चोरडिया पुणे, सुनिल लोढा उज्जैन, तेजस कोठारी पुणे, वीरेंद्र मारू निंबाहेडा, रवि लोढा ओरंगाबाद आनंद सालेचा निंबाहेडा, आदी ने विश्व ध्यान दिवस को सफल करने का आव्हान किया है।

Tags :

Jaora

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन