अमावस्या पर हुई जगत सेठ श्री साँवलिया सेठ जी की गई चमत्कारी महाआरती, : आगामी 21 जून को वर्षगांठ महोत्सव आयोजित झाबुआ एमपी न्यूज 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
जावेद शीशगर
Tue, May 27, 2025
अमावस्या पर हुई जगत सेठ श्री साँवलिया सेठ जी की गई चमत्कारी महाआरती, आगामी 21 जून को वर्षगांठ महोत्सव आयोजित झाबुआ एमपी न्यूज 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा में शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर पर प्रतिमाह अनुसार अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ की चमत्कारी महाआरती की गई। शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि अमावस्या के शुभ उपलक्ष्य पर श्री साँवलिया सेठ का प्रातः 8 बजे अभिषेक कर अद्भुत आकर्षक श्रृंगार किया गया। महिलाओ के कीर्तन पश्चात रात्रि 8 बजे जगत सेठ श्री साँवलिया सेठ जी की ढोल ढमाको के साथ चमत्कारी महाआरती की गई। साथ ही महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। महाआरती के लाभार्थी कृष्ण कुमार कैथूनिया व कैथूनिया परिवार रहा। महाआरती में नगर के सेकड़ो श्रद्धालुओ ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी एवं रामचंद्र पाटीदार ने आगामी 21 जून 2025 से प्रारंभ वर्षगांठ महोत्सव - 2025 में पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।



Tags :
जावरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन