ट्रैक मेंटेनेंस के चलते मेघनगर : थांदला रोड के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट न. 61 आंशिक रूप से प्रभावित
जावेद शीशगर
Sun, Apr 20, 2025
ट्रैक मेंटेनेंस के चलते मेघनगर–थांदला रोड के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट न. 61 आंशिक रूप से प्रभावित
झाबुआ एमपी न्यूज़ रतलाम जिला ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
रतलाम /पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत मेघनगर–थांदला रोड सेक्शन के लेवल क्रॉसिंग न. 61 पर ट्रैक मेंटेनेंस व सड़क सतह की मरम्मत कार्य के चलते 21 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 22 अप्रैल, 2025 मध्य रात्रि 2 बजे तक रोड यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि
रोड यूजर इस दौरान थांदला रोड-बजरंग गढ़ के मध्य स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट न 63 सी ( रोड अंडर ब्रिज) एवं मेधनगर–थांदला रोड के मध्य स्थित समपार फाटक कं. 62 सी (रोड अंडर ब्रिज) का भी उपयोग कर सकते है ताकि यातायात कम से कम बाधित रहे।
Tags :
Meghnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन