रतलाम तेजा नगर ब्लॉक नंबर 2 में गंदगी का साम्राज्य, : नाले पर अनेक लोगों ने किया अतिक्रमण, नगर निगम को कोई चिंता नहीं झाबुआ एमपी न्यूज 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 942549
जावेद शीशगर
Fri, May 2, 2025
रतलाम तेजा नगर ब्लॉक नंबर 2 में गंदगी का साम्राज्य, नाले पर अनेक लोगों ने किया अतिक्रमण, नगर निगम को कोई चिंता नहीं झाबुआ एमपी न्यूज 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
रतलाम शहर स्थित तेजा नगर ब्लॉक नंबर दो में एक शासकीय नाले कीवर्तमान स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है । विगत वर्षों में इस नाले के मुख्य प्रवाह मार्ग के मध्य में कतिपय लोगों ने एक दीवार निर्मित कर उस पर स्लेप डालकर अनेक अवैध भवनों का निर्माण कर चुके है इस कारणवश नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है न केवल अवैध निर्माण के कारण बल्कि उसमें जमीं हुई गाद कचरा व गंदगी के चलते नाले का जल प्रवाह पुनः बाधित हो गया है । परिणाम स्वरुप नाले का पानी बहने के बजाय बदबूदार पानी सेअवरुद हो चुका है । फल स्वरुप दुर्गंध व गंदगी से जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है विगत वर्ष बारिश के मौसम में लगभग 2 से 3 फीट तक गंदा पानी तेजा नगर ब्लॉक नंबर 2 के रहवासियों के घरों में घुस गया था फल स्वरुप व्यापक रूप से जनधन एवं रह वासियों की मानसिक क्षति भी हुई थी यहां तक की गंदे एवं विषैले पानी के कारण जीव जंतु भी निकल आए थे । तत्कालीन समय में नगर निगम आयुक्त सिटी इंजीनियर के साथ मौके पर निरीक्षण करने आए थे तथा समस्या के स्थाई समाधान का वादा किया था लेकिन समस्या यथावत बनी हुई है । वर्तमान समय स्थिति में भी तेजा नगर ब्लॉक नंबर 2 की स्थिति गंभीर हो रही है । क्षेत्रवासियों गत 10 जून 24 से लगातार संघर्ष कर रहे हैं और बार-बार नगर निगम रतलाम से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा है । करीब एक डेढ़ माह के पश्चात आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो सैकड़ो लोगों को जल भराव के कारण मानसिक एवं आर्थिक नुकसान होकर रहेगा जिसके जिम्मेदारी नगर निगम रतलाम की होगी । इस संबंध में तेजा नगर ब्लॉक नंबर 2 के नागरिकों की और से रहवासी नीरज गोयल ने बताया कि दिनांक 16 जुलाई 2024 को डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर, दिनांक 22 अप्रैल 2025 को संयुक्त कलेक्टर संजीव केशव पांडे आवेदन रसीद क्रमांक 46009, व दिनांक 29 अप्रैल 2025 को संयुक्त कलेक्टर संजीव केशव पांडेय को आवेदन क्रमांक 46105 पर (विभागीय पंजीकृत ) प्रस्तुत किया गया था । आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करने का नोट भी लिखा गया लेकिन यह नोट सिर्फ कागजी आदेश बनकर रह गया है । इस संबंध में झाबुआ एमपी न्यूज़ 24 ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारीयों से अपना पक्ष रखने हेतु मोबाइल लगाया लेकिन मोबाइल का कोई रिस्पांस नहीं मिला ।
Tags :
रतलाम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन