किसानो की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चौहान के : नेतृत्व में एसडीएम से की मुलाकात झाबुआ एमपी न्यूज 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
जावेद शीशगर
Tue, Jun 17, 2025
किसानो की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चौहान के नेतृत्व में एसडीएम से की मुलाकात झाबुआ एमपी न्यूज 24 संभाग ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
भाजपा के पूर्व रतलाम जिला मंत्री सुनील भावसार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर आज सुखेड़ा क्षेत्र के किसानों द्वारा वहां के भ्रष्ट पटवारी खराड़ी एवं नारायण चौकीदार के खिलाफ 11 किसानों ने शिकायत की एसडीएम को ज्ञापन भी दिया इस अवसर पर किसान पटवारी और चौकीदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठ गए उसके पश्चात भाजपा के प्रतिनिधिमंडल से एसडीएम ने खारीवाल कॉलोनी की पानी निकासी की समस्या के संबंध में तत्काल रेलवे अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद जावरा की सीएमओ दुर्गा बामनिया से चर्चा की सिविल अस्पताल के एन आर सी कर्मचारियों के एरियर की समस्या को लेकर भी चर्चा की नगर पालिका के दैनिक वेतन कर्मचारी जिनका 10 वर्ष पूर्ण हो गए उन्हें नियमित किया जाए एवं 01 अप्रैल 2024 से शासन के आदेश के बावजूद एरियर नहीं दिया शासन के आदेश अनुसार इन्हें तत्काल एरियर दिया जावे सभी विषयों पर लगभग एक घंटे चर्चा की एवं तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष जयंत व्यास के नेतृत्व में एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, जितेंद्र सिंह चंद्रावत ने भी भ्रष्टाचार सहित नामांतरण डायवर्सन जाति प्रमाण पत्र एवं अनेक शिकायतों को लेकर एसडीएम से वन टू वन चर्चा की। भाजपा प्रतिनिधि मंडल जैसे ही एसडीएम से चर्चा कर कार्यालय से बाहर आकर धरने पर बैठे किसानों को भाजपा नेताओं ने कहा कि यहां मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है कुछ अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचारी कर भाजपा सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे कर्मचारियों को भाजपा सरकार बिल्कुल नहीं बख्शेगी एसडीएम श्री गौड़ से हमारी चर्चा हो गई है भ्रष्ट कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई होगी आप अपना धरना समाप्त करें भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्णतया किसानों के साथ खड़ी है भाजपा नेताओं के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह, भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र भटनागर, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार, ग्राम खेड़ा कलारिया जनपद सदस्य दशरथ चौधरी, उप सरपंच पुष्कर मालवीय काबुल खेडी, भाजपा बड़ावदा मंडल उपाध्यक्ष भारत लाल मालवीय , पूर्व पार्षद राजेश चावरे दिलीप राठौड़, रामगोपाल पाटीदार रोजाना, श्याम गुर्जर, वीरपाल सिंह, गुलाब सिंह गुर्जर, संजय शर्मा, दिनेश मालवीय, तोरी लाल, भेरूलाल गिर, रवि लोहार, मदनलाल मालवीय, महेश प्रजापत गुड्डाज्ञनाथ व बद्रीलाल सहित सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Tags :
रतलाम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन